
मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ का दावा पक्का करने के लिए RCB-GT मैच का इंतजार

SRH Vs MI, IPL 2023 LIVE Score
SRH Vs MI, IPL 2023 LIVE Score: आईपीएल 16 के लीग मैचों का आज आखिरी पड़ाव के साथ डबल हेडर डे है. पहला मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसे मुंबई ने 12 बॉल शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया. मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 201 रन चेज कर प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है. लेकिन क्वालीफाई करने के लिए गुजरात और लखनऊ के बीच होने वाले लीग के आखिरी मैच के परिणाम का इन्तजार करना होगा. फिलहाल चिन्नास्वामी में बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो सका है. बारिश बंद हो चुकी है, कुछ ही देर में टॉस होगा. अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, अगर मैच होता है और आरसीबी मैच जीतती है तो मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी, वहीं अगर गुजरात मैच जीतती है तो आरसीबी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाएगी.
वानखेड़े स्टेडियम में SRH ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. इस मैच में कैमरान ग्रीन ने नाबाद शतक लगाया है और मुंबई को जीत दिलाई है. इसी पारी में रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.
वहीं मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई इंडियंस के लिए मधवाल ने 4 विकेट लिए, वहीं क्रिस जॉर्डन को एक विकेट मिला. पहली पारी में SRH के ओपनर्स मयंक अग्रवाल और विव्रांत शर्मा ने 140 रन की पार्टनरशिप की. मयंक ने 83 और विव्रांत ने 69 रन बनाए. SRH से हेनरिक क्लासेन ने 13 बॉल पर 18, ग्लेन फिलिप्स ने 4 बॉल एक, सनवीर सिंह ने 3 बॉल पर 4 और ऐडन मार्करम ने 7 बॉल पर 13 रन बनाए. हैरी ब्रूक गोल्डन डक पर आउट हुए. इस शानदार जीत के बाद MI 16 पॉइंट्स के साथ नंबर-4 पर पहुंच गई.
Live Updates
- 21 May 2023 4:25 PM IST
SRH Vs MI: 10 ओवर के बाद हैदराबाद 93/0
10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। मुंबई को सफलता हाथ नहीं लगी है। हैदराबाद की ओपेनिंग जोड़ी विवरांत और मयंक क्रीज पर हैं और 93 रन की साझेदारी कर चुके हैं। विवरांत का अर्धशतक हो चुका है।
- 21 May 2023 4:14 PM IST
SRH Vs MI: मुंबई को विकेट की तलाश
मुंबई इंडियंस को विकेट की तलाश है. हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी 8 ओवर के बाद भी क्रीज पर है और 74 रन की साझेदारी कर चुकी है. विवरांत शर्मा 27 और मयंक अग्रवाल 30 रन पर खेल रहें हैं.
- 21 May 2023 4:03 PM IST
SRH Vs MI: पॉवरप्ले में आए 53 रन
6 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल 12 गेंदों में 21 रन और विवरांत शर्मा 24 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मयंक और विवरांत दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- 21 May 2023 3:52 PM IST
SRH Vs MI: हैदराबाद 32/0 (4)
चार ओवर के बाद हैदराबाद ने बिना विकेट गवाए 32 रन बना लिए हैं। मुंबई को विकेट की तलाश है। विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल क्रीज़ पर हैं।
- 21 May 2023 3:48 PM IST
SRH Vs MI: 3 ओवर के बाद हैदराबाद 22/0
तीन ओवर के बाद हैदराबाद ने बिना विकेट गवाए 22 रन बना लिए हैं. मयंक अग्रवाल 10 और विवरांत शर्मा 7 रन पर खेल रहें हैं.
- 21 May 2023 3:42 PM IST
SRH Vs MI: हैदराबाद ने 2 ओवर में बनाए 10 रन
मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है. हैदराबाद ने दो ओवर में 10 रन बना लिए हैं. विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं.
- 21 May 2023 3:40 PM IST
SRH Vs MI: 3 पॉइंट में जानें कैसे क्वालिफाई कर सकती है मुंबई
- मुंबई SRH को हरा दे और रात के मैच में RCB हार जाए.
- मुंबई 11.3 ओवर से कम ओवर में जीते, ऐसे में उनका रन रेट RCB से ज्यादा हो जाएगा. साथ ही वे चाहेंगे कि RCB बड़े अंतर से मैच न जीते.
- मुंबई SRH को हरा दे और रात का मैच बारिश में धुल जाए. इस सिचुएशन में मुंबई 16 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर जाएगी.
- 21 May 2023 3:37 PM IST
SRH Vs MI: पहले ओवर में आए 5 रन
हैदराबाद ने पहले ओवर में 5 रन बनाए हैं. जिसमें विवरांत की एक बॉउंड्री शामिल है. मुंबई ने पहला ओवर बेहरनडॉर्फ को थमाया था.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




