IPL

RCB के करोड़ों फैंस को झटका! IPL 2023 नहीं खेल पायेगा यह स्टार प्लेयर

RCB के करोड़ों फैंस को झटका! IPL 2023 नहीं खेल पायेगा यह स्टार प्लेयर
x
Will Jacks RCB IPL 2023 News: इंडिया में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस करोडो में हैं। बता दें की इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली की आरसीबी को तगड़ा झटका लगा है।

Will Jacks RCB News: इंडिया में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस करोडो में हैं। बता दें की इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली की आरसीबी को तगड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2022 में हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 3.2 करोड़ में खरीदे गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स (England all-rounder Will Jacks) चोटिल हो गए हैं। बता दें की उन्हें बांग्लादेश सीरीज (England Bangladesh Series) बीच में छोड़कर घर के लिए रवाना होना पड़ रहा है।

बता दें की इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज (england vs bangladesh one day series) में दूसरे मैच के दौरान विल जैक्स को फील्डिंग के दौरान बाईं जांघ में चोट लगी थी। उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बांग्लादेश दौरे पर मौजूद इंग्लैंड की स्क्वाड से रिलीज़ कर दिया गया है। जल्द ही वह इंग्लैंड पहुंचकर अपनी रिकवरी पर काम करना शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स से अनुसार इस साल आईपीएल सीरीज वे नहीं खेल पाएंगे।

IPL ऑक्शन में महंगे बिके थे जैक्स

बता दें की इंग्लैंड के विल जैक्स एक स्पिन ऑलराउंडर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए हुए ऑक्शन में उन पर जमकर बोली लगी थी। उन्हें RCB ने अपने पाले में शामिल किया था। बता दें की उन्हें 3.2 करोड़ में खरीदा गया था। बता दें की अब जैक इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। यह खबर आरसीबी के करोड़ो फैंस को निराश कर सकती है।

Next Story