
IPL 2023 रिटेंशन लिस्ट से पहले बड़ा धमाका, MI के इस धुरंधर खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Kieron Pollard Retirement from IPL: आज आईपीएल के 16वें संस्करण के लिए टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी होनी है. इसके पहले मुंबई इंडियंस के धुरंधर प्लेयर किरोन पोलार्ड ने IPL से संन्यास लेने की घोषणा की है. हांलाकि वे MI के साथ जुड़े रहेगे, और नई भूमिका में नजर आएँगे.
किरोन पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएँगे. मंगलवार को उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. 13 सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पोलार्ड अब टीम में नई भूमिका में नजर आएँगे. वे बल्लेबाजी कोच का जिम्मा संभालेंगे. (IPL 2023 Retention List)
💙 #OneFamily @mipaltan pic.twitter.com/4mDVKT3eu6
— Kieron Pollard (@KieronPollard55) November 15, 2022
ट्विटर पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
किरोन पोलार्ड ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट किया है, जिसमें रिटायरमेंट से जुड़ी जानकारी दी है. एमआई के धुरंधर बल्लेबाज रह चुके पोलार्ड का कहना है कि यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के साथ की गई लंबी चर्चा के साथ मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब मैं आईपीएल नहीं खेलूंगा. अगर मैं मुंबई इंडियंस के साथ नहीं खेल सकता तो किसी के साथ भी नहीं खेलूंगा.
किरोन पोलार्ड ने लिखा कि मुंबई इंडियंस ने काफी कुछ हासिल किया है और अब वह बदलाव के दौर से गुजर रही है. ये कोई इमोशनल गुडबाय नहीं है, क्योंकि मैंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच का पद स्वीकार किया है. साथ ही मुंबई एमिरेट्स के साथ भी वह खेलते हुए नज़र आएंगे.
दिल्ली के खिलाफ डेब्यू, कोलकाता के खिलाफ आखिरी मैच
इसके पहले खबर आई थी कि मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है. शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस से जुड़े रहने वाले पोलार्ड ने 2010 में दिल्ली के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था. साल 2022 में उन्होंने कोलकाता के खिलाफ अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था.
अकेले दम पर मैच पलटने का दमखम
पोलार्ड उन धुरंधर आल राउंडर्स में शुमार हैं, जो अकेले दम पर मैच को पलटने का दमखम रखते हैं. आईपीएल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने कुल 189 आईपीएल मैच खेले, इनमें उनके नाम 3412 रन रहे, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल रहे. पोलार्ड के नाम आईपीएल में कुल 223 छक्के हैं, जबकि उन्होंने बॉलिंग में भी कमाल किया और कुल 69 विकेट लिए. यही कारण है कि किरोन पोलार्ड की गिनती आईपीएल के बेस्ट ऑलराउंडर्स में होती है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




