IPL

MS Dhoni Ravindra Jadeja: फिर CSK के कप्तान बनें एमएस धोनी, रविंद्र जड़ेजा ने इस वजह से छोड़ दी कप्तानी..

Aaryan Puneet Dwivedi
30 April 2022 11:04 PM IST
Updated: 2022-04-30 17:37:44
MS Dhoni Ravindra Jadeja
x

MS Dhoni Ravindra Jadeja

MS Dhoni Ravindra Jadeja: रविंद्र जड़ेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ वापस एमएस धोनी को सौंप दी है.

MS Dhoni Ravindra Jadeja: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. IPL 2022 में सीएसके की कप्तानी संभालने वाले रविंद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) ने कप्तानी छोड़ कर एमएस धोनी (MS Dhoni) को सौपने का फैंसला लिया है. इस बात की जानकारी CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है.

खेल पर फोकस करना चाहते हैं जड़ेजा

रविंद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और उन्होंने एमएस धोनी से सीएसके की कमान संभालने का अनुरोध किया है. सीएसके को 4 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी ने एक बार फिर से कप्तानी संभालने का फैसला किया है और उन्होंने जडेजा को अपने गेम पर ध्यान देने के लिए कहा है.

IPL 2022 में CSK का निराशाजनक प्रदर्शन

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा है. टीम को शुरुआती मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था. टीम ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेलें हैं. इस दौरान टीम को सिर्फ दो ही मैचों में सफलता मिली है. जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में भी 9वें स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बेहद कम है.

बता दें कि इससे पहले धोनी ने भविष्य के लिए टीम तैयार करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. जिसके बाद जडेजा को कप्तान बनाया गया था. जडेजा ने CSK की कप्तानी से पहले कभी भी कप्तानी नहीं की थी.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story