IPL

KKR Vs SRH | IPL 2023 Highlights: 23 रन से जीता हैदराबाद, ब्रूक का शतक, रसेल को 3 विकेट मिले; कोलकाता ने 20 ओवर में बनाए 205

Aaryan Puneet Dwivedi
15 April 2023 11:45 AM IST
Updated: 2023-04-15 06:18:57

Live Updates

  • KKR Vs SRH: कुछ देर में होगा टॉस
    14 April 2023 6:26 PM IST

    KKR Vs SRH: कुछ देर में होगा टॉस

    आईपीएल 2023 में कोलकाता और हैदराबाद पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमें 3 मैच खेल चुकी है। कोलकाता ने दो और हैदराबाद ने एक मुकाबले जीते हैं। मैच अपने समय में शुरू होगा। कुछ ही देर में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में होंगे।

  • KKR Vs SRH: कोलकाता की निगाह जीत की हैट्रिक पर
    14 April 2023 5:45 PM IST

    KKR Vs SRH: कोलकाता की निगाह जीत की हैट्रिक पर

    आईपीएल 2023 में कोलकाता अब तक 3 मुकाबले खेल चुकी है. पहले मुकाबले में कोलकाता को पंजाब ने हरा दिया था, दूसरे और तीसरे मुकाबले में कोलकाता को जीत हासिल हुई है. आज केकेआर हैदराबाद के खिलाफ अपना जीत का सिलसिला जारी रखकर विनिंग हैट्रिक बनाने के उद्देश्य से ईडेन गार्डंस में उतारेगी. वहीं हैदराबाद की बात करें तो वह भी अब तक तीन मैच खेल चुकी है. पहले और दूसरे मुकाबले में हार मिली है, जबकि तीसरा मुकाबला एसआरएच ने जीता है. वह भी चौथा मुकाबला जीतकर अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाह रही है.

  • KKR Vs SRH | IPL 2023 LIVE: वेदर कंडीशन
    14 April 2023 5:39 PM IST

    KKR Vs SRH | IPL 2023 LIVE: वेदर कंडीशन

    आज कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के दिन कोलकाता में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। कोलकाता में शुक्रवार का तापमान 41 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

  • KKR Vs SRH LIVE: पिच रिपोर्ट
    14 April 2023 5:25 PM IST

    KKR Vs SRH LIVE: पिच रिपोर्ट

    कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेले गए आईपीएल के मौजूदा सीजन के पहले मैच की पहली इनिंग्स में ढेर सारे रन भी बने थे जबकि दूसरी में स्पिनर्स का जलवा रहा था. एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है.

  • KKR Vs SRH LIVE: कोलकाता बनाम हैदराबाद हेड टु हेड
    14 April 2023 5:23 PM IST

    KKR Vs SRH LIVE: कोलकाता बनाम हैदराबाद हेड टु हेड

    कोलकाता और हैदराबाद के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का पलड़ा भारी रहा है, केकेआर ने कुल 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.