IPL

KKR Vs SRH | IPL 2023 Highlights: 23 रन से जीता हैदराबाद, ब्रूक का शतक, रसेल को 3 विकेट मिले; कोलकाता ने 20 ओवर में बनाए 205

Aaryan Puneet Dwivedi
15 April 2023 11:45 AM IST
Updated: 2023-04-15 06:18:57

Live Updates

  • 14 April 2023 10:02 PM IST

    KKR Vs SRH: उमरान ने एक ओवर में दिए 28 रन

    कोलकाता के कप्तान नितीश राणा तूफानी बल्लेबाजी कर रहें हैं. उन्होंने तेज गेंदबाज उमरान मालिक के ओवर में 28 रन बना डाले. उमरान मालिक ने अपना पहला ओवर डाला और 28 रन खर्च दिया. राणा ने मालिक के ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए. 

  • 14 April 2023 9:53 PM IST

    KKR Vs SRH: कोलकता की पारी लड़खड़ाई, 20 पर 3 विकेट गिरे

    229 का पीछा कर रही कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई है. महज 20 रन बनाने में केकेआर के तीन बल्लेबाज आउट हो गए. गुरबाज शून्य, वेंकटेश अय्यर 10 और सुनील नरेन शून्य पर आउट हुए. नितीश राणा और जगदीशन क्रीज पर हैं. हैदराबाद को दो सफलताएं मार्को जानसेन और एक सफलता भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई है.

  • 14 April 2023 9:39 PM IST

    KKR Vs SRH: कोलकाता 4/1 (2), टारगेट 229

    शुरुआत के दो ओवरों में कोलकाता ने एक विकेट के नुकसान पर चार रन बनाए हैं. इसके पहले भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर की तीसरी गेंद में गुरबाज शून्य रन पर उमरान मालिक को कैच दे बैठें. कोलकाता 229 रन का पीछा कर रही है. वेंकटेश अय्यर और जगदीशन क्रीज पर हैं.

  • 14 April 2023 9:32 PM IST

    KKR Vs SRH: शून्य पर कोलकाता का पहला विकेट गिरा, भुवी को मिली सफलता

    हैदराबाद ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य रखा है. जिसका पीछा करने कोलकाता ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य रन में पहला विकेट गवां दिया है. गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए है. हैदराबाद को पहली सफलता भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई है.

  • 14 April 2023 9:18 PM IST

    KKR Vs SRH: कोलकाता को 229 का टारगेट

    हैरी ब्रुक के बल्ले से आए सीजन के पहले शतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के 16वें सीजन के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 229 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए।

  • 14 April 2023 9:17 PM IST

    KKR Vs SRH: ब्रूक ने लगाया सीजन का पहला शतक

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हैदराबाद की ओर से हैरी ब्रुक ने मौजूदा सीजन का पहला शतक जमाया। उन्होंने 55 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। कप्तान ऐडन मार्करम (50 रन) ने चौथा अर्धशतक जमाया।

  • 14 April 2023 9:02 PM IST

    KKR Vs SRH: अभिषेक शर्मा 32 बनाकर आउट

    कोलकाता को चौथी सफलता आंद्रे रसेल ने दिलाई है. तूफानी बल्लेबाजी कर रहें अभिषेक शर्मा को 32 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. शर्मा ने 17 गेंदों का सामना किया, दो छक्के और 3 चौके लगाए और रसेल की गेंद में शार्दुल को कैच दे बैठें. शर्मा रसेल के तीसरे शिकार बनें. 18.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 201/4 है. 

  • 14 April 2023 8:59 PM IST

    KKR Vs SRH: 18 ओवर के बाद हैदराबाद 200 पार

    अभिषेक शर्मा और हैरी ब्रूक की तूफानी बल्लेबाजी के चलते हैदराबाद 18 ओवर के बाद 200 पार हो गई है. ब्रूक 90 और शर्मा 32 रन पर खेल रहें हैं. अभी दो ओवर का खेल बांकी है.

  • 14 April 2023 8:55 PM IST

    KKR Vs SRH: बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही हैदराबाद

    17 ओवर तक हैदराबाद ने 186 रन बना लिए हैं. हैरी ब्रूक के साथ अभिषेक शर्मा भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहें हैं. वहीं कोलकाता के गेंदबाजों को चौथे विकेट की तलाश है. हैरी ब्रूक 84 और अभिषेक शर्मा 25 रन पर खेल रहें हैं.

  • 14 April 2023 8:46 PM IST

    KKR Vs SRH: UNSTOPPABLE ब्रूक!

    15 ओवर के बाद सनराइजर्स ने 3 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने आए हैरी ब्रूक तूफानी पारी खेल रहें हैं। वे 43 गेंदों में 77 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होने 3 छक्के और 9 चौके लगाए हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.