IPL

IPL Auction 2024: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें मिचेल स्टार्क, ₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा

Aaryan Puneet Dwivedi
19 Dec 2023 9:23 PM IST
IPL Auction 2024: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें मिचेल स्टार्क, ₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा
x
IPL Auction 2024: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹24.75 करोड़ में खरीदा है।

IPL Mini Auction 2024: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹24.75 करोड़ में खरीदा है। स्टार्क के लिए गुजरात टाइटन्स (GT) भी आखिरी तक बोली लगाती रही। इसके पहले पिछले सीजन में सैम कुर्रन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहें हैं। जिन्हें आईपीएल नीलामी 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था।

स्टार्क के लिए भिड़ गए कोलकाता-गुजरात

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला। दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

दुबई में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मिनी ऑक्शन में वर्ल्ड कप 2023 के विजेता ऑस्ट्रेलियन कप्तान के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

एक्सलरेटेड राउंड में ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन 10 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा। 9 अनकैप्ड प्लेयर करोड़पति बने, समीर रिजवी को चेन्नई ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। वह सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बने।

8 करोड़ में बिके राइली रुसो

ऑक्शन के लास्ट राउंड में अनसोल्ड प्लेयर्स का नाम फिर से आया। साउथ अफ्रीका के राइली रुसो 8 करोड़ में रुपए में बिके, उनके लिए दिल्ली और पंजाब ने बोली लगाई। आखिरी में पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इस राउंड में बेंगलुरु ने लॉकी फर्ग्यूसन को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। कोलकाता ने मुजीब उर रहमान को 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

10 करोड़ में बिके स्पेंसर जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन के लिए दिल्ली और गुजरात में बिडिंग वॉर देखने को मिला। 50 लाख रुपए की बेस प्राइस से जॉनसन की कीमत 10 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। उन्हें आखिर में गुजरात ने ही बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा कीमत देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story