IPL

IPL 2024: हार्दिक पंड्या की MI में वापसी, MS धोनी चेन्नई के कप्तान बने रहेंगे; मुंबई ने जोफ्रा आर्चर और कोलकाता ने शार्दुल को रिलीज किया

IPL 2024 Player Retentions List
x

IPL 2024 Player Retentions List

IPL 2024 Player Retentions List: सभी टीमों ने जारी की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, फ्रेंचाइजी का पर्स 5 करोड़ बढ़कर 100 करोड़।

IPL 2024 Player Retentions List: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस के बजाय अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 2024 के लिए अपने रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

रविवार को रिटेन और रिलीज की आखिरी डेट थी। इस सीजन के लिए 2 बड़ी ट्रेडिंग हुई हैं। इनमें रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शहबाज अहमद को राजस्थान रॉयल्स के साथ मयंक डागर से चेंज किया, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स ने आवेश खान को आरआर के देवदत्त पडीकल के साथ बदला है।

बेन स्टोक्स और जो रूट इस सीजन में खेलने से मना कर चुके हैं। इस सीजन के लिए शार्दूल ठाकुर और जो रूट जैसे खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं, यानी कि इन सभी को 19 दिसंबर को होने जा रहे ऑक्शन पर उतरना पड़ेगा।

फ्रेंचाइजी का पर्स 5 करोड़ बढ़कर 100 करोड़

इस मिनी ऑक्शन के लिए टीमों का पर्स 5 करोड़ रुपए बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसका मतलब है कि पिछले साल तक टीमें अपने दल में कुल 95 करोड़ रुपए तक की कीमत के खिलाड़ी रख सकती थीं और अब 100 करोड़ रुपए तक रख सकेंगी। आगामी नीलामी में खिलाड़ी खरीदने की क्षमता रिटेन्शन विंडो से तय होगी। अगर कोई टीम 10 करोड़ रुपए की कीमत के खिलाड़ी रिलीज करती है, तो वे ऑक्शन में 15 करोड़ (10 करोड़ +5 करोड़ अतिरिक्त पर्स) की खरीदारी कर सकेगी।

दोनों फ्रेंचाइजी में डील साइन, 2-3 दिन में ऐलान

गुजरात फ्रेंचाइजी के टॉप मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दो- तीन दिन में पंड्या को लेकर ऐलान हो सकता है। वहीं, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने लिखा है कि हार्दिक पंड्या को लेकर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को डील साइन हो चुकी है। यह ऑल कैश डील है, यानी कि इसमें कोई खिलाड़ी इनवॉल्व नहीं होगा। हालाकि, बीसीसीआई ने अब तक इस डील पर मुहर नहीं लगाई है। दूसरी ओर रिंकू सिंह के खिलाफ 5 बॉल में 5 सिक्स खाने वाले बॉलर यश दयाल को भी टीम ने रिलीज कर दिया है।

केकेआर ने 12 खिलाड़ी रिलीज किए

केकेआर ने अपने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, इनमें 6 विदेशी और 6 भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं। कोलकाता ने शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविस वीसा, लॉकी फर्ग्यूसन, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी जैसे विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

मुंबई इंडियंस ने 11 प्लेयर्स रिलीज किए

मुंबई इंडियंस ने कुल 11 प्लेयर्स रिलीज किए हैं। इसमें 6 विदेशी प्लेयर शामिल है, जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शामिल है। आर्चर चोट की वजह से पिछले सीजन 1 भी मैच नहीं खेल सके।

सीएसके ने पांच खिलाड़ी बदले

डिफेडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, डेवोन प्रिटोरियस, काइल जेमिसन और सिसांडा मगाला को जैसे खिलाड़ियों की रिलीज किया है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story