IPL

IPL 2024: हार्दिक के लिए मुंबई इंडियंस ने दिए गुजरात टाइटंस को 115 करोड़ रुपए, ट्रेडिंग के लिए जरिए हुई थी वापसी

IPL 2024: हार्दिक के लिए मुंबई इंडियंस ने दिए गुजरात टाइटंस को 115 करोड़ रुपए, ट्रेडिंग के लिए जरिए हुई थी वापसी
x

hardik_pandya

मुंबई. आइपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में ट्रेड करके स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस से खरीदा है। एक रिपोर्ट के तहत, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड करने के लिए गुजरात टाइटंस (GT) फ्रेंचाइजी को 115 करोड़ रुपए दिए हैं। इसमें 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर फीस के तौर पर और 15 करोड़ रुपए हार्दिक की फीस के रूप में दिए गए थे।

दो साल में हुई वापसी

हार्दिक 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहने के बाद गुजरात से जुड़े थे, जहां उन्हें 15 करोड़ रुपए मिलते थे। हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को 2022 में आइपीएल चैंपियन बनाया। मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को अपनी टीम के लिए लकी चार्म मानती है। पंड्या की वापसी के बाद उन्हे मुंबई इंडियंस ने टीम का कप्तान भी बनाया है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story