
IPL 2024: MS धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, ऋतुराज गायकवाड़ को कमान

Ruturaj Gaikwad CSK New Captain
IPL 2024 CSK New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाईजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव सीधे टीम के नेतृत्व में किया गया है। MS धोनी की जगह ऋतुराजगायकवाड़ को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया है। CSK ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले आईपीएल 2022 में भी एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी और रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम के खराब परफॉर्मेंस की वजह से बीच टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी ने फिर टीम की कप्तानी की थी।
IPL 2024 का आगाज शुक्रवार 22 मार्च से हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
CSK ने MS धोनी के नेतृत्व में 5 आईपीएल टाइटल अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2023 में CSK ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर पाँचवी बार खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद धोनी के सन्यास की बाते होने लगी थी। हालांकि जल्द ही धोनी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि वे आईपीएल 2024 भी खेलेंगे। लेकिन आगामी सीजन की शुरुआत से कुछ घंटे पहले ही बड़ा झटका फैंस को मिला है। एमएस धोनी सीएसके की कप्तानी से हट गए हैं।
OFFICIAL STATEMENT: MS Dhoni hands over captaincy to Ruturaj Gaikwad. #WhistlePodu #Yellove
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 21, 2024
सीएसके ने कप्तानी को लेकर जारी बयान में कहा, "एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। ऋतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं।"
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




