
IPL 2023 से पहले MI के फैंस के लिए बुरी खबर: मुंबई इंडियंस ने बदला कप्तान, रोहित शर्मा बाहर

Mumbai Indians: 31 मार्च से IPL 2023 की शुरुआत होने जा रही है. इस बीच 5 बार की खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी खबर आ रही है. टूर्नामेंट के शुरु होते ही मुंबई इंडियंस (MI) में बड़े बदलाव होने जा रहें हैं. रोहित शर्मा की (Rohit Sharma) जगह कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंपा जा सकता है.
मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने यह सबकुछ आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वर्क लोड कम करने के लिए लिया है. आपको बता दें कि आईपीएल फाइनल के बाद टीम इंडिया को एक हफ्ते बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है.
सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रोहित शर्मा आईपीएल 2023 के शुरूआती कुछ मैचों में बाहर रहेंगे, जिस वजह से कप्तानी विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के जिम्मे रहेगी. हालांकि यह सिर्फ कुछ मैचों की बात है, रोहित शर्मा के वापस आते ही वापस टीम का नेतृत्व नियमित कप्तान रोहित शर्मा को सौंप दिया जाएगा.
मुंबई इंडियंस (MI) की आरसीबी (RCB) से होगी पहली भिड़ंत
आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है, पहला मैच गुजरात और चेन्नई के बीच खेला जाएगा. जबकि मुंबई इंडियंस (MI) अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलेगी. इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएँगे.
मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था. टीम ने लगातार 8 मैच हारे थे और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी.
रोहित की कप्तानी में 5 बार जीता खिताब
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) के साथ-साथ आईपीएल के भी सबसे सफल कप्तान हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2022 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है.
IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम:
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झाए रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




