
IPL 2023 Mini Auction Live: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनें सैम कुरेन, 50 लाख में बिके ईशांत शर्मा, देखें सोल्ड-अनसोल्ड क्रिकेटर्स की लिस्ट

IPL Mini Auction Live
IPL 2023 Mini Auction Live: आज गुरुवार 23 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है. यह ऑक्शन कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुआ. इंग्लैंड के सैम कुरेन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. पंजाब किंग्स ने सैम को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है.
सैम कुरेन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं. कुरेन ने मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. वहीं बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये अदा किए.
नीलामी के शुरुआती सेट में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी जलवा देखने को मिला. ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. इसके साथ ही मयंक अग्रवाल की भी लॉटरी लग गई. मयंक को सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है.
अबतक ये प्लेयर बिके
- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)- 16.25 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
- हेनरिक क्लासेन, 5.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस - 1 करोड़)
- फील साल्ट (इंग्लैंड), 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस - 1 करोड़)
- रीस टाल्पी (इंग्लैंड), 1.9 करोड़, आरसीबी
- जयदेव उनादकट (भारत), 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स
- इशांत शर्मा (भारत), 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स
- झाय रिचर्डसन, 1.5 करोड़, मुंबई इंडियंस
- आदिल राशिद, 2 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
- मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
- अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
- सैम कुरेन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- ओडिएन स्मिथ (वेस्टइंडीज़) - 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स बेस प्राइस 50 लाख
- जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज़)- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस प्राइस (2 करोड़)
- कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
अभी तक ये प्लेयर अनसोल्ड
- जो रूट (इंग्लैंड) - बेस प्राइस 1 करोड़
- राइले रोसो (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 2 करोड़
- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – बेस प्राइस- 1.5 करोड़
लिटन दास (बांग्लादेश) – बेस प्राइस- 0.5 करोड़
इसके ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 5 भारतीय क्रिकेटरों पर बैन लगाकर सबको चौंका दिया है. इन क्रिकेटरों को आईपीएल के ऑक्शन में शामिल नहीं किए जाने का फरमान बीसीसीआई द्वारा जारी किया गया है.
आईपीएल 2023 के ऑक्शन से ऐन पहले BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को मेल के जरिए 5 खिलाड़ियों की सूची भेजी है. ईमेल में BCCI ने 5 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों का नाम बताया है, जिन्हें आईपीएल 2023 से पहले बैन किया जा सकता है. आईपीएल ऑक्शन से पहले आई इस खबर ने सभी फ्रेंचाइजियों की चिंता बढ़ा दी है.
ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की उपलब्धता पर बड़ी अपडेट देते हुए 5 खिलाड़ियों के नाम भी बताए हैं जिन पर बैन लग सकता है. ये पांचों खिलाड़ी संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के घेरे में हैं और उन पर बीसीसीआई की नजर बनी हुई है. ये सभी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं.
इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन
- मुंबई के तनुश कोटियन
- रोहन कुन्नुमल (केरल)
- अपूर्व वानखेड़े (विदर्भ)
- चिराग गांधी (गुजरात)
- रामकृष्ण घोष (महाराष्ट्र)
मुंबई के तनुश कोटियन पर सभी की थी नजर
इन पांच खिलाड़ियों में तनुश कोटियन (Tanush Kotian) एक बड़ा नाम है. ऑफ स्पिनर तनुश कोटियन (Tanush Kotian) ने हाल में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई थी. तनुश कोटियन (Tanush Kotian) ने इस मैच में कुल 7 विकेट हासिल किए थे. ऐसे में माना जा रहा था कि ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर कई टीमे दांव खेल सकती है.
ये खिलाड़ी पहले से ही हैं बैन
संदिग्ध बॉलिंग एक्शन आईपीएल में पहले बार सामने नहीं आया है. इससे पहले भी 4 खिलाड़ी संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के चलते बैन हो चुके हैं. आईपीएल में कर्नाटक के मनीष पांडे, एमसीए के अरमान जाफर, बंगाल के चटर्जी और महाराष्ट्र के अजीम काजी की गेंदबाजी पर पहले ही बैन लगा हुआ है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों को काफी सोच समझकर इस ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाना होगा.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




