IPL

IPL 2022: आईपीएल मैच के दौरान Kiss कर रहा था कपल, कैमरा घूमा तो पूरे देश ने देखा

IPL 2022: आईपीएल मैच के दौरान Kiss कर रहा था कपल, कैमरा घूमा तो पूरे देश ने देखा
x
IPL मैच के दौरान एक कपल किस करता हुआ कैमरे में कैद हो गया.

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL 2022) क्रिकेट देखने वाले दर्शकों के बीच प्रेमी युगल अपने रोमांस का भी मजा लेने से नही चूक रहे है। ऐसी ही एक तस्वीर अब सोशल मीडिया की सुर्खिया बनी हुई है। खबरो के तहत गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेल का जबरदस्त मुकाबला चल रहा था। खेल को देखने आए दर्शक इस का पूरा आनंद भी उठा रहे थें तो वही दर्शकों में से एक ऐसी भी जोड़ी थी जो रोमेंटिक मूड में थी और लड़का-लड़की एक-दूसरे को किस कर रहे थे।

कैमरे में कैद हो गया रोमांस

जिस समय यह कपल एक दूसरे को चूम कर अपने लव लाइफ में व्यस्त था, इसी बीच कैमरों उनकी तरफ घूम गया और वे दोनों कैमरें में कैद हो गये। यह फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इन पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं। कुछ तो लिख रहे भारत वाकई ग्लोबल हो गया।

शनिवार की रात खेला गया मैच

दरअसल शनिवार की रात खेल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस से मिले 172 रन का पीछा कर रही थी। दिल्ली की टीम चार ओवर में एक विकेट खोकर 32 रन बना चुकी थी। ओवर के बीच जब ब्रेक हुआ तभी यह कपल स्क्रीन पर नजर आया।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story