IPL

IPL 2022 Date: 27 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2022, मुंबई,पुणे और अहमदाबाद में होगा मैच

IPL 2022 Date: 27 मार्च  से शुरू होगा आईपीएल 2022, मुंबई,पुणे और अहमदाबाद में होगा मैच
x
IPL 2022 Date: IPL 2022 27 मार्च से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा

IPL 2022 Date: जिसका इंतज़ार हर क्रिकेट फैन को था अब वो पूरा हो गया है, IPL 2022 की डेट जारी हो गई है. पता चला है की आईपीएल 2022, 27 मार्च से शुरू होगा, आईपीएल के सभी मैच मुंबई और पुणे के 6 क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे और लीग 70 मैच महाराष्ट्र में और प्लेऑफ मैच गुजरात के अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

गौरतबल है कि IPL 2022 में खिलाडियों की नीलामी इसी महीने पूरी हो गई है अब बस मैदान में खेल शुरू करना बाकी रह गया है। इस बार का आईपीएल और भी रोमांचित होने वाला है क्योंकि लखनऊ सुपरजाइंट्स और द गुजरात टाइटंस नाम की दो नई टीमें भी आईपीएल 2022 का हिस्सा बनने वाली हैं।

IPL 2022 Grounds

बताया गया है कि इस बारे आईपीएल मुकाबले के पूरे 70 मैच महाराष्ट्र के मुम्बई और पुणे के क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे। मुंबई में होने वाले मैच वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डॉ डीवाई पाटिल और रिलायंस जियो स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। BCCI फरवरी के अंतिम सप्ताह में टूर्नामेंट का टाइमटेबल जारी कर देगा।

गंभीर बने लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर

आईपीएल 2022 की नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स का मेंटर पूर्व क्रिकेट खिलाडी गौतम गंभीर को बनाया गया है। उन्होंने टीम के मलील संजीव गोयनका ने शुक्रवार की इस सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को तोहफे के रूप में एक बैट गिफ किया है।

वहीं सनराइजेस हैदराबाद के असिस्टंट कोच साइमन कैटिच ने इस्तीफा दे दिया है। बताया गया है कि टीम में कुछ महंगे खिलाडियों की एंट्री होने के बाद वो टीम से नाराज चल रहे थे। उनकी जगह अब साइमन हेलमेट को सहायक कोच बनाया गया है।



Next Story