
जब MS Dhoni को खरीदने के लिए अपना पजामा बेंचने को तैयार थे Shahrukh Khan, आज उनकी KKR का माही के CSK से खिताबी मुकाबला है

जब MS Dhoni को खरीदने के लिए अपना पजामा बेंचने को तैयार थे Shahrukh Khan, आज उनकी KKR का माही के CSK से खिताबी मुकाबला है
IPL 2021 Super Final KKR Vs CSK: आज शुक्रवार 15 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खिताबी महा मुकाबला होगा. दो बार खिताब जीत चुकी केकेआर की टीम तीसरी बार टाइटल अपने नाम करना चाहेगी, जबकि 2018 में अपना तीसरा IPL जीतने वाली CSK चौथे टाइटल को अपने नाम करना चाहती है. दोनों ही टीमों के बीच फाइनल में कड़ी टक्कर होने वाली है. केकेआर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के स्वामित्व वाली टीम है और शाहरुख सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) 'माही' को काफी पसंद करते हैं. फिलहाल शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खानके ड्रग केस (Aryan Khan Drug Case) में जेल में होने से परेशान हैं. लेकिन उनकी टीम IPL 2021 का खिताब जिताकर उनके दुःख को थोड़ा कम जरूर कर सकती है.
माही को खरीदने के लिए पजामा तक बेंच दूं: शाहरुख़ खान
2017 में IPL ऑक्शन के पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह- मालिक शाहरुख़ खान ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने माही को खरीदने और अपने टीम में कप्तान बनाने की इच्छा जाहिर की थी. शाहरुख ने कहा था कि, "यार मैं तो उसको अपना पजामा बेच के भी ख़रीद लूं, वो आए तो ऑक्शन में."
आज है IPL 2021 का महा मुकाबला
आज आज शुक्रवार 15 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खिताबी महा मुकाबला होगा. सीएसके पहले क्वालीफ़ायर में विनर के रूप में फाइनल में पहुंची है जबकि केकेआर ने दूसरे क्वालीफ़ायर को क्वालीफाई कर फाइनल में एंट्री की है. दोनों ही टीमें पहले भी IPL का खिताब जीत चुकी है. दो बार केकेआर ने IPL जीता, जबकि सीएसके ने तीन बार. दोनों ही टीमों के बीच आज कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
एक तरफ जहां केकेआर फेज 2 में 9 में से 7 मुकाबले जीतकर खिताबी जंग में जोर शोर से उतरने वाली है. वहीं दूसरी ओर एमएस धोनी के कप्तानी दिमाग की फिरकी के जरिए सीएसके IPL 2021 के टाइटल को चौथी बार अपना बनाना चाह रही है.
दो बार IPL जीत चुकी है KKR
कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार फाइनल खेलने जा रही है. इसके पहले KKR दो बार फाइनल खेल चुकी है. दोनों में ही टीम ने खिताब अपने नाम किया. 2012 में केकेआर ने सीएसके को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब जीता था, इसके बाद दूसरी बार Kings XI Punjab (अब पंजाब किंग्स) को फाइनल मुकाबले में मात देकर 2014 में IPL का टाइटल जीता था. अब IPL 2021 में तीसरी बार एक बार फिर चेन्नई से कोलकाता का मुकाबला होने जा रहा है. फिलहाल फाइनल्स में केकेआर का सक्सेस रेट 100% है और टीम अजेय है.
इसके अलावा पिछले चार मैचों से कोलकाता नाइट राइडर्स एक भी मैच न हारकर अजेय है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले 4 मुकाबलों में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है.
CSK 3 बार चैंपियन
बात चेन्नई सुपर किंग्स की करें तो CSK तीन बार खिताब पर कब्ज़ा जमा चुकी है. 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) को मात देकर CSK ने पहला आईपीएल टाइटल जीता था. लगातार दूसरा खिताब 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 58 रन से हराकर चेन्नई ने अपने नाम किया. इसके बाद तीसरी जीत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर 2018 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया था.
चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 9 IPL फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम ने 3 खिताब अपने नाम किए. जबकि 6 मुकाबलों में टीम रनर अप रही है. इस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल विनिंग सक्सेस रेट 38% है.
आज अगर एमएस धोनी के नेतृत्व वाली CSK इयान मॉर्गन की कप्तानी वाली KKR को हरा देती है तो उसके पास चौथा टाइटल अपने नाम करने का मौक़ा होगा. इसके अलावा मुंबई इंडियंस (MI) एक ऐसी टीम है जिसने सबसे अधिक खिताब अपने नाम किए हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस रन रेट में मात खाते हुए प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाएं थें.
चेन्नई, कोलकाता पर भारी
बात चेन्नई और कोलकाता के बीच हुए मुकाबलों की करें तो भले ही कोलकाता का खिताबी सफलता रेट 100 फीसदी है. लेकिन चेन्नई के खिलाफ कोलकाता ने सिर्फ 33% मुकाबलों में ही जीत दर्ज की है. दोनों के बीच हुए 25 लीग मैचों में से 16 मैच चेन्नई ने जीते हैं जबकि कोलकाता सिर्फ 8 मैच ही जीत सका है.
पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी दोनों टीमें
दोनों ही टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी. पहले बॉलिंग करना दोनों ही टीमों की ताकत है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आखिरी तीन ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी की और हार मिली. वहीं पहले गेंदबाजी वाले 4 मुकाबले टीम ने जीते हैं. बात कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की करें तो कोलकाता को भी पहले गेंदबाजी करना पसंद है. यह उसकी सबसे बड़ी ताकत भी है. कोलकाता ने दूसरे फेस में चेस करते हुए 6 मुकाबले जीते हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




