
GT Vs SRH IPL 2024: गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, मिलर की तूफानी पारी ने दिलाई जीत; टाइटंस की दूसरी जीत

GT Vs SRH IPL 2024
GT Vs SRH IPL 2024: गुजरात टाइटंस (GT) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
साई सुदर्शन और डेविड मिलर ने मिलकर दिलाई जीत
गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 45 रन और डेविड मिलर ने 27 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 36 और ऋदिमान साहा ने 25 रन का योगदान दिया।
हैदराबाद की पारी
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने समान 29-29 रन बनाए। हेनरिक क्लासन ने 24 रन का योगदान दिया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने तीन विकेट झटके।
गुजरात अंक तालिका में चौथे स्थान पर
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें स्थान पर है।
मिलर ने छक्का जमाकर जिताया
डेविड मिलन ने 20वां ओवर डालने आए जयदेव उनादकट की पहली बॉल पर छक्का जमाकर गुजरात को जीत दिला दी है। टाइटंस ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। यह गुजराज की सीजन में दूसरी जीत है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




