
Live GT Vs CSK, Match 1 IPL 2023 LIVE Updates: गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, ऋतुराज ने 92, गिल ने 63 बनाए; टाइटंस ने धोनी ब्रिगेड को तीसरी बार दी मात

GT Vs CSK, Match 1 IPL 2023 LIVE Updates: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शुक्रवार 31 मार्च से आईपीएल के 16 वें सीजन का आगाज हो रहा है। पहला मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहली बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए है और गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात ने 4 गेंद शेष रहते हुए 182 रन बनाकर पा लिया। गुजरात ने चेन्नई से 5 विकेट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार तीसरी बार हराया है।
कब और कहां देख सकेंगे IPL 2023 के मैच
आईपीएल के मैच मोबाइल और टीवी पर देखे जा सकते हैं। मोबाइल पर मैच जियो सिनेमा में देखे जा सकते हैं। इसके लिए अगर आप जियो नेटवर्क के उपभोक्ता नहीं हैं तो भी आप मैच देख सकते हैं, बस अपने स्मार्टफोन पर आपको गूगल प्लेस्टोर से 'Jio Cinema' ऐप डाउनलोड करना होगा। बाकी मैच की सारी अपडेट देने के लिए रीवा रियासत है ही। मैच के लाइव अपडेट के लिए हमारे 'Live Blogging' पर बनें रहें।
Live Updates
- 31 March 2023 11:50 PM IST
GT Vs CSK Highlights: गुजरात टाइटंस बैटिंग

GT Vs CSK Highlights: गुजरात टाइटंस बैटिंग
- 31 March 2023 11:39 PM IST
GT Vs CSK LIVE: गुजरात की जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
आईपीएल के 16वें संस्करण का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया. धोनी ब्रिगेड के 179 के टारगेट के जवाब में हार्दिक की टीम ने 19.2 ओवर में पाँच विकेट गवाकर 182 रन बना डाले। चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए. गुजरात के लिए शुभमन गिल ने शानदार 63 रन की पारी खेली. राहुल तेवटिया 15 और राशिद खान 10 रन बनाकर नाबाद रहें।
- 31 March 2023 11:23 PM IST
GT Vs CSK LIVE Updates: गुजरात को जीत के लिए 18 गेंद में 30 रन चाहिए
गुजरात ने 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया 3 और विजय शंकर 21 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। अभी गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों में 30 रन चाहिए।
- 31 March 2023 11:13 PM IST
GT vs CSK Live: गिल 63 बनाकर आउट! गुजरात 138/4 (15)
तूफानी बल्लेबाजी के बाद शुभमन गिल 63 रन बनाकर आउट हो गए। गिल 36 गेंदो में 3 छक्के और 6 चौके लगाकर इम्पैक्ट प्लेयर देशपांडे की गेंद में गायकवाड़ को कैच थमा बैठें। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 145 रन है। 24 गेंदों में जीत के लिए 34 रन की जरूरत है।
- 31 March 2023 10:55 PM IST
गुजरात को तीसरा झटका, हार्दिक आउट!
गुजरात को तीसरा झटका जडेजा ने दिया है। जडेजा की गेंद में हार्दिक 8 रन बनाकर बोल्ड हो गए। 12.3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है।
- 31 March 2023 10:54 PM IST
गुजरात बनाम चेन्नई लाइव: 12 ओवर में 111 रन, गिल की फिफ्टी
12 ओवर में गुजरात ने 111 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।
- 31 March 2023 10:48 PM IST
GT Vs CSK Live: गुजरात- 93/2 (10)
गुजरात को दूसरा झटका लगा है। साई सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हो गए। शुभामन गिल 38 और हार्दिक 3 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। गुजरात ने 10 ओवर में 93 रन बना लिए हैं।
- 31 March 2023 10:35 PM IST
GT vs CSK LIVE: गुजरात 82/1 (8), टारगेट 179
चेन्नई ने गुजरात के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा है। जिसका पीछा करते हुए गुजरात ने तेज शुरुआत की है और एक विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में 82 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 72 गेंद में 97 रन चाहिए।
- 31 March 2023 10:32 PM IST
GT vs CSK Live: गुजरात 71/1 (7), टारगेट 179
डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) ने एक विकेट गवाकर 7 ओवर में 71 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 27 और सुधर्षण 14 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.







