इंदौर

भयानक हादसा: पेड़ से जा टकराई तेज रफ़्तार कार, 3 छात्रों की मौत, ऐसी हो गई शव की हालत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:28 AM IST
भयानक हादसा: पेड़ से जा टकराई तेज रफ़्तार कार, 3 छात्रों की मौत, ऐसी हो गई शव की हालत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

देवास-भोपाल फोरलेन पर ग्राम फारमपीपल्या के पास भोपाल से इंदौर आ रही तेज रफ्तार कार मंगलवार देर रात पेड़ में घुस गई।

इंदौर/देवास. देवास-भोपाल फोरलेन पर ग्राम फारमपीपल्या के पास भोपाल से इंदौर आ रही तेज रफ्तार कार मंगलवार देर रात पेड़ में घुस गई। हादसे में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई व दो गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार (एमपी-09-सीपी-5886) के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

एक मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से हर्षल धारीवाल निवासी उषा नगर इंदौर के रूप में हुई है। देर रात उसके परिजन पहुंचे। शव सोनकच्छ उप स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए। बाकी दोनों युवकों की शिनाख्त शिवेंद्र पिता अरविंद भावसार निवासी संगम नगर और अभिषेक मिश्रा निवासी महू के रूप में हुई। उनके परिजन भी अलसुबह वहां पहुंचे। कार उषा नगर निवासी रमन पिता कैलाशचंद्र धूत के नाम से पंजीकृत है।

Next Story