इंदौर

अजीब ऑफर : वोट डालकर उंगली दिखाओ, शराब पर डिस्काउंट पाओ...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
अजीब ऑफर : वोट डालकर उंगली दिखाओ, शराब पर डिस्काउंट पाओ...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर. चुनाव की तारीख नजदीक है और वोटिंग बढ़ाने के लिए प्रशासन जागरूकता के कई अभियान चला रहा है। इस बीच आबकारी विभाग ने अजीब ऑफर दे दिया है। आबकारी विभाग ने एक ऐसा ऐलान किया, जिससे समझ नहीं आ रहा कि वे मतदान बढ़ाना चाह रहे हैं या मद्यपान। मतदान करके जाने वालों को बार में पैग लगाने पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट 10 से 30 फीसदी तक हो सकता है। है ना हैरतअंगेज घोषणा, वह भी तब जब चुनाव और वोटिंग प्रक्रिया में शराब के इस्तेमाल को सख्ती से रोकने की कोशिश की जाती है।

ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। सभी सरकारी विभाग अपने-अपने स्तर पर लगे हुए हैं और मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं, ताकि वे 19 मई को वोट देने जरूर जाएं। इसी कड़ी में जिला आबकारी विभाग ने वोटिंग के लिए प्रेरित करने के नाम पर इस योजना की घोषणा कर दी।

बार और होटलों में ही मिलेगा फायदा

आबकारी विभाग के आदेश पर शहर के बार और होटलों में मतदान करने वालों को डिस्काउंट दिया जाएगा। बार में जाने वालों में से एक व्यक्ति ने वोट देने का प्रमाण यानी स्याही लगी उंगली दिखाई तो 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। मजेदार बात ये है कि पूरा ग्रुप ही पीने पहुंच जाए और सभी उंगली पर स्याही का निशान दिखा दें तो डिस्काउंट 30 फीसदी हो जाएगा। कुल मिलाकर आबकारी विभाग के इस आदेश पर शराबियों की तो चांदी हो ही गई। देखा जाए अप्रत्यक्ष तौर पर विभाग नशे को बढ़ावा दे रहा है।

हम करें तो पाप

हम करें तो पाप, शासन करे तो सब वैध, ये शासन की अर्थ उपार्जन व्यवस्था स्वस्थ मानव समाज के लिए नहीं है। विक्रतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो कि सरासर अनैतिक है।

किशोर कोडवानी, सामाजिक कार्यकर्ता

Next Story