इंदौर

शादी के दूसरे दिन युवक ने खाया जहर, कारण अज्ञात

इंदौर। शादी जैसे शुभ मौके पर अगर गम का साया भी गुजर जाय तो वह ताउम्र याद रहता है। यहा तो गम का पहाड़ ही टूट पड़ा। शादी के बाद नई बहू के घर आने की खुशियां लगता है कि समाप्त ही नहीं होगी। लेकिन अचानक से दुल्हे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिस की। लेकिन ऐन वक्त पर उसे अपस्पताल पहुचा दिया गया। जिससे उसके बचा लिया गया है। लेकिन युवक ने जहर क्यों खाया यह किसी का पता नही है।

उत्सव के माहौल में फिरा पानी

मिली जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी सैफ अली की शादी शनिवार को हुई। शादी के बाद दुल्हन के साथ बारात वापस आ गई। बताया जाता है कि युवक की शादी मल्हारगंज में हुई थी। घर तथा परिवार के लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए।

शादी के माहौल में अमूमन लोग अपने काम में व्यस्त होते है। बारात वापसी के बाद पूरा परिवार आगे के कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहा था। बताया जाता है कि पहले रविवार को रिसेप्शन होना था। लाकडाउन की वजह से उसे सोमवार को कर दिया गया। लेकिन रविवार को युवक ने जहर खा लिया।

पुलिस कर रही जांच

बताया जाता है कि बारात वापस आने के काफी देर बाद शैफ अचानक से उल्टी करने लगा। लोगों ने तुरंत ही आनन-फानन में महाराजा यशवंतराव अस्पताल ले आए। लेकिन वहां डाक्टर ने इलाज के बाद बताया कि युवक ने जहर खा लिया है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Next Story