इंदौर

इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी: कई उड़ाने बंद, नई होंगी शुरू; देखें फ्लाइट्स की लिस्ट...

Aaryan Puneet Dwivedi
26 Oct 2024 9:42 AM IST
Updated: 2024-10-26 04:15:22
इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी: कई उड़ाने बंद, नई होंगी शुरू; देखें फ्लाइट्स की लिस्ट...
x
इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में बड़े बदलाव किए गए हैं। इंदौर से वाराणसी और सूरत की उड़ानें बंद होंगी, वहीं भोपाल से पुणे, गोवा और कोलकाता के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी।

मध्य प्रदेश के दो प्रमुख इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में बड़े बदलाव किए गए हैं। इंदौर से वाराणसी और सूरत की उड़ानें बंद होंगी, वहीं भोपाल से पुणे, गोवा और कोलकाता के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी।

इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट के लिए नया विंटर शेड्यूल 29 अक्टूबर से लागू हो रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

इंदौर एयरपोर्ट

  • 12 से ज़्यादा उड़ानों के समय में 20 मिनट तक का बदलाव होगा।
  • वाराणसी और सूरत के लिए उड़ानें बंद हो जाएंगी।
  • शारजाह की उड़ान 15 मिनट पहले रवाना होगी।
  • चेन्नई, जयपुर और पुणे के लिए 4 नई उड़ानें शुरू होंगी।
  • रनवे विस्तार का काम फरवरी से शुरू होगा, जिससे रात 12 से सुबह 6 बजे तक उड़ानें बंद रहेंगी।

भोपाल एयरपोर्ट

  • इंडिगो पुणे, गोवा और कोलकाता के लिए नई उड़ानें शुरू करेगा।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस दिसंबर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू करेगा।

इंदौर से कई शहरों का कनेक्शन टूटा

विंटर शेड्यूल में इंदौर से वाराणसी और सूरत के अलावा राजकोट, बेलगावी, किशनगढ़, प्रयागराज, गोंदिया जैसे शहरों की सीधी उड़ानें पहले ही बंद हो चुकी हैं।

रविवार-सोमवार से शुरू हो रही नई फ्लाइटों का शेड्यूल

इंदौर से दिल्ली फ्लाइट

फ्लाइट नंबर IX 2511: इंदौर से सुबह 7:45 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली से IX 2513: दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरेगी। दोपहर 3.20 पर इंदौर पहुंचेगी। यह फत्त्नाइट 27 अक्टूबर से शुरू होगी। संचालन सप्ताह में सातों दिन एयर इंडिया करेगी।

इंदौर से जयपुर फ्लाइट

फ्लाइट नंबर 6E7109: इंदौर से शाम 4.10 बजे रवाना होगी। 5.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। 27 अक्टूबर से शुरू होगी।

फ्लाइट नंबर 6E7154: जयपुर से सुबह 11.20 बजे जयपुर से खाना होगी। इंदौर दोपहर 12.50 बजे आएगी।

इंदौर से पुणे फ्लाइट

फ्लाइट नंबर 6E6192: सुबह 11.55 बजे इंदौर से रवाना होगी। दोपहर 1 बजे पुणे पहुंचेगी।

फ्लाइट नंबर 6E6191: दोपहर 1.55 बजे पुणे से रवाना होगी। 3.05 बजे इंदौर आएगी। 28 अक्टूबर से रोजाना उड़ान।

इंदौर-चेन्नई फ्लाइट

फ्लाइट नंबर 6E 991: चेत्रई से सुबह 9.15 बजे रवाना होकर 11.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

फ्लाइट नंबर 6E 995: इंदौर से दोपहर 3.40 बजे रवाना होगी। शाम 5.45 बजे चेत्रई पहुंचेगी। 28 अक्टूबर से चेत्रई फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

विंटर शेड्यूल के बाद ऐसा रहेगा शारजाह फ्लाइट का शेड्यूल

इंदौर से शारजाह फ्लाइट

26 अक्टूबर से रात 11.55 बजे (भारतीय समय अनुसार) रखाना होगी। फ्लाइट शारजाह रात 2.05 बजे (यूएई समयानुसार) पहुंचेगी। अभी इंदौर से फ्लाइट रात 12.05 बजे (भारतीय समयानुसार) खाना होकर रात 2.05 बजे (यूएई समयानुसार) पहुंचती है।

फ्लाइट का समय बदलने से संचालन के दिन भी बदल जाएंगे। फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को रवाना होती है। अब समय बदलने के बाद शनिवार, रविवार, मंगलवार, गुरुवार को संचालित होगी।

शारजाह से इंदौर फ्लाइट

यूएई के समयानुसार शाम 5.50 बजे रवाना होगी। रात 10.35 बजे (भारतीय समयानुसार) इंदौर आएगी। इस फ्लाइट के आने और संचालन के दिन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी

इंदौर एयरपोर्ट के बढ़ते यात्री आंकड़े एक बार फिर इसे मध्य भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना रहे हैं। 2023 के मुकाबले इस वर्ष के यात्री आंकड़ों में 2 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है। अगर यही रुझान जारी रहता है तो यह पहली बार होगा जब इंदौर एयरपोर्ट का सालाना यात्री संख्या 40 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी।

इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन में फेरबदल के साथ अब कुल 90 उड़ानें संचालित होंगी। इसमें 28 अक्टूबर से पुणे और चेन्नई के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी। वहीं, भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस दिसंबर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और सुलभ परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस ने भी नए रूट्स की घोषणा की है, जिसमें पुणे, गोवा और कोलकाता के लिए उड़ानों का संचालन शुरू होगा। 27 अक्टूबर से पुणे के लिए उड़ान शुरू हो चुकी है, जबकि गोवा और कोलकाता के लिए जल्द ही बुकिंग भी शुरू होगी। भोपाल एयरपोर्ट से मौजूदा समय में प्रतिदिन 32 उड़ानों का संचालन हो रहा है, जो नए शेड्यूल के बाद बढ़कर 46 हो जाएगा।

इंदौर से वाराणसी और सूरत की उड़ानों का संचालन बंद होने से इन दोनों शहरों के यात्रियों को अब ट्रेनों और अन्य साधनों पर निर्भर रहना होगा। इंडिगो एयरलाइंस ने विमानों की कमी को देखते हुए इन रूट्स पर संचालन को रोकने का निर्णय लिया है। इस कमी के चलते इंदौर से राजकोट, बेलगावी, किशनगढ़, प्रयागराज और गोंदिया जैसे शहरों की सीधी उड़ानें पहले ही बंद हो चुकी हैं।

रनवे विस्तार का काम इंदौर एयरपोर्ट पर फरवरी 2025 से शुरू होने की योजना है। इस दौरान रनवे की रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच रिसर्फेसिंग का कार्य किया जाएगा। रनवे और टैक्सी-वे पर डामर की नई परत बिछाई जाएगी, जिससे रनवे की सुरक्षा और क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इस काम के चलते उस समय अंतराल में उड़ानों का संचालन बंद रहेगा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story