इंदौर

इंदौर / जिस्मफरोसी का अड्डा बना अस्पताल का मर्चुरी, कई जोडे लड़का-लड़की पकड़ाए...

इंदौर। अस्पताल के मर्चुरी में कई लड़के तथा लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। यह मामला इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल का है। जाते हुए इन लडके-लड़कियों ने लोगों धमकाया भी। वहां मौजूद रहे लोगों ने इनकी फोटो खीच ली तथा वीडिया भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वहीं जानकारी मिली है यहां के लिए यह रोज का मामला है। मर्चुरी होने से कोई इधर आता नही है। कर्मचारी की सह पर जोडे यहां आते है। मामला संज्ञान में आने के बाद अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियो को बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल के मर्चुरी मंे कुछ कर्मचारी लडकियों के साथ मंगलवार को आपत्तिजनक हालत में मिले थे। बताया जाता है कि कुछ लोग शवगृह में शव रखने गये। लेकिन लोगों ने जब दरवाजा खोलकर देखा तो कई लडके और लडकी आपत्तिजनक हालत में मिले।

बताया जाता है कि इन लोगों को देखकर वह कुछ देर के लिए सहम गये और कपडे पहन कर भागने की फिराक में थे। तभी कुछ लोंने ने उनको टोका तो वह धमकाते हुए अपने को कर्मचारी बताया और निकलने लगे।

इस संगीन मामले की शव रखने गये लोगों ने वीडियो और फोटो खीच ली । इनके धमकाने के बाद उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद पूरे अस्पातल परिसर में हंगाम मच गया।

महाराजा यशवंतराव अस्पताल ने शव गृह देखरेख का जिम्मा ठेके पर संचालित है। मर्चुरी का काम एक निजी कंपनी देख रही है। इस घटना के बाद अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने आरोपित कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Next Story