इंदौर

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023: इंदौर-सूरत देश के सबसे स्वच्छ शहर, राज्यों में महाराष्ट्र नंबर वन; बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023: इंदौर-सूरत देश के सबसे स्वच्छ शहर, राज्यों में महाराष्ट्र नंबर वन; बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को
x
Swachh Survekshan Award 2023: केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इंदौर-सूरत संयुक्त रूप से देश के सबसे स्वच्छ शहर हैं।

Swachh Survekshan Award 2023: केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इंदौर-सूरत संयुक्त रूप से देश के सबसे स्वच्छ शहर हैं। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का तगमा हासिल हुआ है।

एमपी के इंदौर के साथ गुजरात के सूरत को भी संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवे नंबर पर रहा।

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023
: महाराष्ट्र सबसे स्वच्छ राज्य

देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर, एमपी दूसरे और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। 2022 में एमपी सबसे स्वच्छ राज्य था।

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023
: एक लाख से कम आबादी वाले शहर में सासवाड टॉप पर

एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के सासवड ने बाजी मारी है। छत्तीसगढ़ का पाटन दूसरे और महाराष्ट्र का लोनावाला तीसरे स्थान पर रहा।

गंगा किनारे बसे सबसे साफ शहरों में वाराणसी ने बाजी मारी है। प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। इसी तरह मध्य प्रदेश के महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को दिया गया।

दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने इन राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस बार कुल 9500 अंक का सर्वेक्षण हुआ है।

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023: इंदौर फिर सबसे साफ शहर, भोपाल को पांचवा स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 में इंदौर लगातार सातवीं बार पहले स्थान पर है। 2017 और 2018 में देश के दूसरा सबसे स्वच्छ शहर भोपाल टॉप 5 से बाहर हो गया था। सातवें के बाद छठवाँ स्थान हासिल करने वाले भोपाल ने 2023 में एक बार फिर टॉप 5 में एंट्री मारी है। भोपाल पांचवे रैंक पर आ गया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023: कायम है इंदौर का जलवा

इंदौर का जलवा बरकरार है। वर्ष 2016 में सिर्फ 73 शहर थे। तब भी इंदौर नंबर-1 पर रहा था। अब 4355 शहर इस दौड़ में शामिल थे। फिर भी इंदौर ने नंबर-1 का तमगा हासिल किया। इंदौर वर्ष 2017 से ही देशभर में नंबर-1 पर आ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में मध्यप्रदेश को कुल 27 सम्मान मिले थे। इसमें 18 शहर स्टार रेटिंग और 9 शहर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए थे। वहीं, 2021 के सर्वेक्षण में कुल 35 अवॉर्ड मिले थे।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story