इंदौर

साथ जीने-मरने की कसम लेकर घर से भागे, नहीं मिला प्यार छिन गई जिंदगी....

इंदौर। गुना से भागकर प्रेमी जोड़ा इंदौर में अपना ठिकाना बना लिया। लेकिन लड़की वालों ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस पता लगाते हुए गुना से इंदौर आ गई। प्रेमी जोडे के निवास स्थल तक पुलिस पहंची और जोड़ा पुलिस को देखकर छत पर पहुंच गया। दोनो ने तय किया कि अगर वह साथ जी नही सकते लेकिन मर तो सकते हैं। पुलिस के पीछे से आता देख लड़के ने छत से छलांग लगा दी लेकिन ऐन वाक्त पर लड़की ने हाथ छुड़ा लिया।

मिली जानकारी के आनुसार इंदौर के मूसाखेडी क्षेत्र में उस वक्त संनसनी फेल गई जब एक नवयुवक ने छत से कूदकर अपने जान दे दी। जब यह हादसा हुआ पुलिस वहां पहले से मौजूद थी। लोगोें को कुछ भी समझ में नही आ रहा था कि आखिर क्या हो रहा है।

बताया जाता है कि लडके के गिरने के बाद पुलिस के हाथ पैर ढीले पड़ गये। आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाया गया और लडके को पुलिस लेकर अस्पताल लेकर पहुंच गई। लेकिन उसकी तो घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने लडकी को परिजनों के हवाले कर दिया।

आजाद नगर पुलिस ने बताया कि इस घटना में मोनू की मौत हो गई। लड़की नाबालिग है। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, युवक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

Next Story