इंदौर

MP: घर में नहीं मिले डॉक्टर साहब तो पेशेंट ने कर दी चिकित्सक के पत्नी की हत्या, बेटा घायल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
MP: घर में नहीं मिले डॉक्टर साहब तो पेशेंट ने कर दी चिकित्सक के पत्नी की हत्या, बेटा घायल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर। शहर के तुकोगंज थाना इलाके में एक मरीज ने अपने डॉक्टर की पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी मरीज रफीक खान डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा से इलाज कराने के लिए उनके घर आता था, उसी ने लता वर्मा(50) और अभिषेक वर्मा पर हमला किया।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर वर्मा शहर से बाहर है, इस दौरान गुरुवार सुबह रफीक उनके रेसकोर्स रोड स्थित क्लीनिक पर पहुंचा। वहां उसे डॉक्टर की पत्नी लता वर्मा ने बताया कि वे घर पर नहीं हैं, शहर से बाहर गए हुए हैं। इसके बार रफीक वहां से चला गया और कुछ देर बार वापस लौटा और फिर पूछताछ करने लगा, जब लता वर्मा ने उसे फिर बताया कि डॉक्टर साहब घर पर नहीं है तो वो नाराज होकर बहस करने लगा।

इसी दौरान उसने जेब से चाकू निकाला और हमला कर दिया, मां की चीख सुनकर बेटा अभिषेक उन्हें बचाने पहुंचा तो रफीक ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया। इस दौरान लता ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रफीक को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story