इंदौर

MP Teacher Recruitment: चयनित शिक्षकों को देनी होगी यह जानकारी तभी मिलेगी नियुक्ति

MPTET
x
MP Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चयनित शिक्षको को देनी होगी यह जानकारी।

एमपी सरकार अब चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तो वही चयनित शिक्षकों को अनुबंध पत्र अनिवार्य किया गया है। इसमें लिखकर देना होगा कि मुझ पर कोई अपराध नहीं है। किसी भी पुलिस थाने में कोई आपराधिक मामला नहीं है।

यह भी देना होगा जरूरी

शिक्षकों को पासपोर्ट साइज 6 फोटो और नियुक्ति संबंधी सभी सत्यापित दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। शिक्षकों की नई नियुक्ति से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में अच्छे शिक्षक मिल जाएंगे। इससे पढ़ाई का स्तर सुधरेगा।

प्रदेश में 12043 शिक्षकों की सूची जारी

शिक्षकों के चयन के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन मंगलवार का जारी की गई थी। इस सूची में 12043 शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इनमें 8 हजार 342 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 3 हजार 701 माध्यमिक शिक्षक हैं।

तीन वर्ष पहले हुई थी परीक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग ने लगभग 3 वर्ष पहले शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदो को भरने के लिए पद निकाले गए थें। जिसके बाद 30,554 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। इनमें से करीब 15 हजार पद स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों के लिए थे। इसमें से 12 हजार 43 के नाम की सूची जारी की गई है।

आरक्षण वाले पदो को रखा गया सुरक्षित

ओबीसी के आरक्षण को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा हैं। जिसके चलते इस श्रेणी के चयनित शिक्षकों की लिस्ट जारी नहीं की गई। इसके साथ ही माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री,बायो टेक्नोलॉजी से पीजी करने वालों और एक साल में ही दोहरी डिग्री करने वालों को भी होल्ड पर रखा गया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story