इंदौर

सख्त हुई MP सरकार, अब INDORE में 7 दिनों तक TOTAL LOCKDOWN, सब्जी, किराना, दूध कुछ नहीं मिलेगा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
सख्त हुई MP सरकार, अब INDORE में 7 दिनों तक TOTAL LOCKDOWN, सब्जी, किराना, दूध कुछ नहीं मिलेगा...
x
INDORE मध्यप्रदेश के INDORE में लगातार CORONAVIRUS के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सख्तियां बढ़ा दी है तीन दिन

सख्त हुई MP सरकार, अब INDORE में 7 दिनों तक TOTAL LOCKDOWN, सब्जी, किराना, दूध कुछ नहीं मिलेगा...

INDORE. मध्यप्रदेश के INDORE में लगातार CORONAVIRUS के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सख्तियां बढ़ा दी है। तीन दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान लोगों को बाहर निकले की मनाही होगी। वहीं, आवश्यक चीजों की होम डिलीवरी प्रशासन द्वारा कराई जाएगी।

INDORE में TOTAL LOCKDOWN अब सात दिनों तक औऱ जारी रहेगा। वाहन प्रतिबंधित रहेंगे पेट्रोल पंप औऱ राशन की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। किराना, दूध, आलू-प्याज के वितरण की व्यवस्था की गई है। संभागायुक्त और कलेक्टर ने लेगों से अपील की है कि घरों में रहें और बाहर ना निकलें।

क्यों बढ़ा TOTAL LOCKDOWN

INDORE में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में संभागायुक्त और कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि संक्रमण कम्युनिटी में नहीं फैले, इसके लिए संपर्क तोड़ना जरूरी है। 7 दिन और घरों में रहे ताकि खतरा टल सके।

लॉकडाउन की घोषणा के बाद बढ़े मरीज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 21 दिनों की लॉकडाउन घोषणा के बाद शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मध्यप्रदेश में अब तक 98 मरीज मिल चुके हैं इनमें से INDORE में अकेले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है। अब तक 700 लोगों को क्वारेंटाइन हाउसेस में रखकर जांच की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान कोई छूट नहीं दी जाएगी। अब कंटेन्मेंट एरिया की पूरी मैंपिग और पूरे क्षेत्र का सर्वे होगा।

जेल भेजने का प्रावधान

इससे पहले INDORE में 30 मार्च से तीन दिन के संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था। इस दौरान कहा गया था कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को अस्थायी जेल में डाला जाएगा। कलेक्टर ने कहा था- मैरिज गार्डन को अस्थायी जेल के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसलिए लोगों से अपील है कि लॉकडाउन में किसी भी तरह से घरों से बाहर नहीं आएं।

INDORE में सब बंद पेट्रोल पंप सहित किराना, सब्जी, दूध कोई भी दुकानें नहीं खोली जा सकेगी। सड़कों पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा। दोपहिया, चारपहिया वाहन किसी भी स्थिति में सड़क पर दिखाई नहीं देंगे। आवश्यक चीजों की डिलीवरी खुद प्रशाशन द्वारा कराई जाएगी।

बच्चों में हो रहा है संक्रमण बुधवार को INDORE से जो मामले आए हैं उसमें से 12 एक ही परिवार से हैं। जानकारी के अनुसार, INDORE के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन बच्चों की उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story