इंदौर

MP: बेटे को फांसी पर लटका देख, मां ने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, हुई मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:34 AM IST
MP: बेटे को फांसी पर लटका देख, मां ने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, हुई मौत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

बड़वानी। मां, बेटे से बेपनाह मोहब्बत करती है। कलेजे के टुकड़े के लिए वो जिंदगी की हर मुश्किलों से लड़ जाती है। बेटे की जरा सी तकलीफ से मां का कलेजा कचोट जाता है। मां की इसी ममता से जुड़ा एक दिल दहलाने वाला मामला पानसेमल से सामने आया है।

यहां शुक्रवार रात चौहान कॉलोनी में रहने वाले 15 साल के लड़के निहाल ने फांसी लगा ली। बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देख, मां मनीषा से भी नहीं रहा गया और उसने भी घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मां की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि 15 साल के बेटे ने आखिर किस वजह से फांसी लगाई थी। लेकिन जिसने भी ये खबर सुनी वो सन्न रह गया।

Next Story