इंदौर

इंदौर में लव-जिहाद का मामला: फर्जी आईडी से रीवा का फारुख बना ब्रजेश, होटल में हिंदू महिला के साथ पकड़ाया

Aaryan Puneet Dwivedi
27 July 2024 10:52 AM IST
Updated: 2024-07-27 05:53:03
Indore Love Jihad Case
x

Indore Love Jihad Case

फर्जी आईडी के जरिए इंदौर के विजयनगर स्थित होटल में महिला के साथ रुका था रीवा का युवक।

इंदौर: शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद मामले में एक होटल से रीवा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह युवक फर्जी नाम से एक हिंदू महिला के साथ होटल में ठहरा हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि फारुख नाम का एक युवक फर्जी नाम से एक होटल में ठहरा हुआ है और वह एक हिंदू महिला के साथ है। इस सूचना के आधार पर कार्यकर्ता होटल पहुंचे और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ब्रजेश बताया था, लेकिन बाद में उसने अपना असली नाम फारुख खान बताया। वह रीवा के घोघर मोहल्ले का रहने वाला है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को जब उसके असलियत का पता चला तो उन्होंने जमकर फारुख की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

विजय नगर पुलिस ने बताया कि युवक ने फर्जी आईडी से होटल बुक किया था। पुलिस ने युवक और महिला दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story