इंदौर

इंदौर: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में लगे जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे, जानिए फिर क्या हुआ...

Aaryan Puneet Dwivedi
28 Nov 2022 12:07 PM IST
Bharat Jodo Yatra in MP
x

Bharat Jodo Yatra in MP

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठवां दिन है. यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई और जैसे ही सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास पहुंची, यात्रा में 2 युवकों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए.

Bharat Jodo Yatra in MP: एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठवां दिन है. यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई और जैसे ही सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास पहुंची, यात्रा में 2 युवकों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए. राहुल गांधी नारे सुनते ही रुके और कहा- बुलाओ उन्हें. तब तक दोनों युवक भाग चुके थे.

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक़ भारत जोड़ो यात्रा का पहला पड़ाव पूरा हो गया है. सोमवार को इंदौर के बड़ा गणपति से यात्रा शुरू हुई और सांवेर रोड पर पेट्रोल पंप पर रुकी. यहीं पर कुछ देर में राहुल गांधी प्रेस वार्ता करने वाले हैं. वैष्णव कॉलेज में ठहराव है, यही भारत जोड़ो यात्रा के यात्री लंच करने वाले हैं. यात्री यहां साढ़े तीन बजे तक रहेंगे.

इसके बाद सांवेर के लिए रवाना होगी. रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी. सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी. राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होगी.



भारत जोड़ो यात्रा में जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे

बड़ा गणपति से शुरू होकर यात्रा सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे में पहुंची ही थी, कि 2 युवकों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए. यह सब देखकर राहुल गांधी कुछ देर के लिए ठहरें और कहा, उन्हें बुलाओ. तब तक दोनों युवक भाग चुके थें.


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story