इंदौर

Indore : देश भक्ति इसे कहते हैं, उपनाम था ’खान’ बदलकर कर रख लिया ’भारतीय’ अब जानी जायेंगी....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
Indore : देश भक्ति इसे कहते हैं, उपनाम था ’खान’ बदलकर कर रख लिया ’भारतीय’ अब जानी जायेंगी....
x
इंदौर / Indore News : वास्तव में देशभक्ति किसे कहते हैं यह देखना हो तो आपको इंदौर की इस महिला से मिलना चाहिए। यह वो महिला है जिसने

इंदौर / Indore News : वास्तव में देशभक्ति किसे कहते हैं यह देखना हो तो आपको इंदौर की इस महिला से मिलना चाहिए। यह वो महिला है जिसने अपना उपनाम बदल दिया। इसके लिए परिवार के साथ ही समाज के लोगों का खूब ताना सहना पड़ा लेकिन वह नहीं मानी। उसका साफ कहना था कि उसका तथा उसके माता पिता, दादा-दादी का जन्म यहीं भारत में हुआ है। देश से बढकर कुछ नही है। इसलिए उक्त महिला जिसका नाम परिवर्तन से पहले मुश्कान खान था लेकिन महिला ने अपने नाम तो वही रखा लेकिन उपनाम खान की जागह भारतीय कर सभी को चांैका दिया। अब वह मुश्कान भारतीय के नाम से जानी जायेंगी।

आज जाति धर्म के नाम पर लोग लड रहे है। वह यह नहीं जानते कि किसी भी धर्म से पहले देश आता है। मुश्कान के संबंध मंे पता चला है कि वह बचपन से ही देशभक्त के विचारों से ओतप्रोत है। उनका मानना है कि जाति धर्म के नाम पर देश के ही लेाग आपस में बट रहे है। वह मानती है कि इंसानियत से बडा कोई धर्म नही होता है। इसलिए मुश्कान ने अपना उपनाम बदल दिया है।

indore News देश भक्ति इसे कहते हैं, उपनाम था ’खान’ बदलकर कर रख लिया ’भारतीय’ अब जानी जायेंगी....

जाकनकारी के अनुसार मुश्कान रियल एस्टेट कम्पनी चलाती है। उनके कार्यालय में करीब 200 कर्मचारी काम करते हैं। इनकी कम्पनी मे ंप्रतिदिन काम शुरू करने से पहले ऐ वतन…तू आबाद रहे राष्ट्रगीत का गायन होता है। वही मुश्कान बताती है कि उपनाम बदलने के लिए अखबार में इस्तिहार देने के बाद लेागोे का मत था कि उपनाम बलने की क्या आवश्यकता है इस पर उन्होने जवाब दिया था कि वह वह उपनाम नही बदल रही हैं वह तो खुद की पहचान देश से जांेड रही है।

शादीशुदा GF को मिलने को बुलाया फिर 5 साल की बच्ची के सामने कैंची से गला काटा : Indore News

Indore News : तीन तलाक मामले में महिला को न्याय, अमेरिका में रह रहे पति को देना होगा इतना भरण पोषण…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story