इंदौर

INDORE METRO: 90 KMPH की रफ्तार से दौड़ी इंदौर मेट्रो ट्रेन! 3 मिनट में 6 किलोमीटर का सफर तय किया

Aaryan Puneet Dwivedi
28 Jun 2024 10:19 PM IST
Indore Metro News
x

Indore Metro News

सुपर कॉरिडोर पर इंदौर मेट्रो ट्रेन की हाई स्पीड टेस्टिंग की गई, जिसमें मेट्रो ने पहली बार 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाई।

इंदौर, 27 जून: इंदौर मेट्रो के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मंगलवार देर रात सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेन की हाई स्पीड टेस्टिंग की गई, जिसमें मेट्रो ने पहली बार 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाई। इस दौरान मेट्रो ने 3 मिनट में करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय की।

पहले ट्रायल में धीमी थी रफ्तार

इससे पहले जब इंदौर में मेट्रो ट्रेन का जब पहला ट्रायल हुआ था, तब इसकी रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे थी। मंगलवार रात 10 बजे के बाद सुपर कॉरिडोर पर हाई स्पीड टेस्टिंग शुरू हुई और यह बुधवार सुबह 6 बजे तक चली।

अगले चरण में क्या होगा?

स्पीड टेस्ट के सफल होने के बाद अब मेट्रो के ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिसिटी और कैमरा सिस्टम की टेस्टिंग की जाएगी। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर मेट्रो को चलाकर उसके ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की जाएगी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story