इंदौर

INDORE में बड़े SEX रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-युवतियां

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
INDORE में बड़े SEX रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-युवतियां
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर : सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ (sex-racket busted) में इंदौर पुलिस ने स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार मामले में 9 को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार देह व्यापार को लेकर पुलिस इंदौर के कई इलाकों में छापामार कार्रवाई कर रही है। बीते गुरुवार को लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। सीएसपी ने सूचना के बाद टीम भेजी और तीन ग्राहकों सहित नौ महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि संचालक फरार हो गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

टीआई संतोष दूधी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी नगर में नेचर स्पॉ सेंटर का संचालक रामचंद्र नगर निवासी आकाश जोगी स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार करवाता है। पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा और दबिश दे दी। मौके से राहुल राजेश जैन निवासी जयप्रकाश नगर, प्रकाश लीलाशंकर त्रिवेदी निवासी कौशल्यापुरी और जितेंद्र शंकरलाल पांचाल निवासी नरीमन पॉइंट सहित नौ महिलाओं को पकड़ा। टीआई के मुताबिक, गिरफ्तार कुछ महिलाएं सिक्किम की रहने वाली हैं।

Next Story