इंदौर

Indore Airport में बैग से निकली मानव खोपड़ी, जांच में जुटी पुलिस

Indore Airport
x

Indore Airport

इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) पहुंची साध्वी के बैग से मानव खोपड़ी मिली।

इंदौर। दिल्ली जाने के लिए इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) पहुंची साध्वी के सामान की स्केनिंग की जा रह थी। इसी दौरान अधिकारियों को बैग में संदेहजनक नजर आया। जिसके बाद बैग खुलवाया गया। लेकिन उसे देखर एक पल के लिए सभी दंग रह गये। बैग में एक मानव खोपड़ी और हड्डियां रखीं थी। जिसके बाद जानकारी पुलिस तथा एयरपोर्ट प्रशासन को दी गई।

साध्वी ने कहा यह साथी साधू की हैं

बैग में हड्डियां मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन जांच में लग गया। जांच में पता चला कि उक्त हड्डियां साध्वी के साथी साधू की है। जिनकी कोरोना के समय मौत हो गई थी। उक्त बातें साध्वी ने अपने दिये बयान में बताया साथ ही मृतक साधू का मृत्यु प्रमाणपत्र भी दिखाया।

हरिद्वार ले जा रही थी अस्थि

जानकारी के अनुसार उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा दिल्ली जाने के लिए इंदौर पहुंची। वह विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके-914 इंदौर से 8.30 बजे दिल्ली जाने वाली थी। वह जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची उनके सामान की स्केनिंग होने लगी। उनके बैग में मानव खापड़ी तथा कुछ हड्डी मिलने के बाद पूछताछ में योगमाता ने बताया की इसे वह हरिद्वार में विसर्जन के लिए ले जा रही हैं। यह उनके साथी साधू की हड्डियां हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने रोका

एयरपोर्ट प्रशासने ने उन्हे साथ में हड्डी ले जाने से मना कर दिया। प्रशासन का कहना था कि फ्लाइट में अस्थि कलश ले जाने की अनुमति है। लेकिन इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन से पूर्व में अनुमति लेनी होती है। अनुमति न होने पर प्रशासन ने रोक लगा दी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story