इंदौर

आयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ो का नुक्सान...

इंदौर।  इंदौर रोड स्थित एक आयल फैक्ट्री में रविवार रात आग लग जाने से चारों ओर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि आसपास के लोग घर छोड कर भाग निकले। आग की लटने 50 फिट उंच दिख रही थी। वहीं कई आसपास की फैक्ट्री को खाली करवा दिया गया। काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने की जानकारी होते ही लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक तथा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। बताया जाता है कि जब फायरब्रिगेड की दोनों गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थी।

आग बुझाने में पहले देा दमकल गाड़ियां खाली हो गईं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वही बाद में बढती आग केा देखते हुए इंदौर से दमकल को बुलाया गया। काई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किस कारण से लगी अभी इसके बार में कुछ पता नही चला है।

बताया जाता है कि आग के इतने भयावह होने का सबसे बड़ा कारण फैक्ट्री में रखे तेल के डिब्बे, बैरल, कार्टून, फर्नीचर, बारदाना है। फैक्ट्री में मौजूद सभी सामग्री ज्वलनशील थी। इसकी वहज से आग भयावह हो गई थी। फैक्ट्री में तेल भी था जिससे आग बेकाबू होती गई।

Next Story