इंदौर

इंदौर / करोलबाग में आधी रात को डबल मर्डर, दो युवकों की चाकुओं से गोदकर हत्या ....

इंदौर। मध्य प्रदेश का सबसे सम्पन्न स्वच्छ शहर में आपराध नामक गंदगी से निजात पाने के बजाया उसमें धसता चला जा रहा है। आये दिन अपराध हो रहे है। पुलिस कार्यवाही तक सीमित है। बुधवार को बुधवार देर रात बाणगंगा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात ने इंहदौर वासियों को झगझोर कर रख दिया। लोगों का मानना है कि इस तरक्की में इंसान के जान की कोई कीमत नही हैं।

बाणगंगा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि कि बडी ही बेरहमी से दोनेा युवकों को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों मृतकों की पहचान गौरव मिश्रा तथा अर्पित के रुप में की गई है।

दोनों मृतकों पर आधा दर्जन अपराध

जानकारी मिली है कि जिन दो युवकों की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई वह भी अपराध से जुडे हुए थे। लेकिन इस सनसनीखेज हत्या मामले के सामने आने से अपराधियों में गैगवार जैसे हालात इंदौर में दिखने लगे हैं। पुलिस की पकड से पहले ही अपराधी ही अपराधी को सजा दे रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पर आधा दर्जन अपराध दर्ज थे।

भागा पर नही बची जान

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों मृतकों का शव अलग-अलग जगहों में मिला। दोनों के शवों के बीच करीब 200 मीटर का फासला था। ऐसे में पुलिस मान रही है कि जान बचाने के लिए मृतक अर्पित भागा लेकिन अपराधियों ने पीछाकर उसे मार दिया।

मना रहे थे पार्टी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे थे तभी कोई विवाद हुआ और इन दोनों पर हमला हुआ है। पुलिस अपराध के कारणों का पता लगाने के लिए अपने सर्चिग तेज कर दी है। वही अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Next Story