इंदौर

Coronavirus : INDORE में 5 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले, आज सुबह हुई पुष्टि, मरीज़ो की संख्या 14 हुई, हड़कंप !

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:17 AM GMT
Coronavirus : INDORE में 5 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले, आज सुबह हुई पुष्टि, मरीज़ो की संख्या 14 हुई, हड़कंप !
x
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के 5 मरीज मिले हैं, सुबह 4 बजे इसकी पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल, एक

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के 5 मरीज मिले हैं, सुबह 4 बजे इसकी पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल, एक अरिहंत अस्पताल में और एक एमवाय अस्पताल में भर्ती है। बॉम्बे अस्पताल में एक ही परिवार के 3 लोग, जो ऋषिकेश से लौटे हैं। इनमें से 4 की फॉरेन हिस्ट्री नहीं है, विभाग पता कर रहा है कि ये किसके संपर्क में आए हैं। इसके पहले मंगलवार को ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव एक-एक मरीज मिले थे। इसके साथ ही जबलपुर के 6 और भोपाल के एक करोनो पॉजिटिव को मिलाकर मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या 14 हो गई है। ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना मरीज मिलने के बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है, भोपाल और जबलपुर में पहले से ही कर्फ्यू जारी है।

इंदौर में 5 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, बुधवार सुबह चार बजे इसकी पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल, एक अरिहंत में और एक एमवायएच में भर्ती हैं। तीन मरीज एक ही अग्रवाल परिवार के हैं, ये ऋषिकेश घूमने गए थे। 5 में से 1 रानीपुर और 1 चंदन नगर क्षेत्र से है। बॉम्बे अस्पताल में एक ही परिवार के 3 लोग है। इनमें से 4 की कोई फॉरेन हिस्ट्री नहीं है। विभाग पता कर रहा है कि किसके संपर्क में आए हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story