इंदौर

कोरोना का टीका नहीं लगवाया तो 15 से सरकारी कार्यालयों में प्रवेश पर रोक

कोरोना का टीका नहीं लगवाया तो 15 से सरकारी कार्यालयों में प्रवेश पर रोक
x
इंदौर। कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए इंदौर कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है। जिसके बाद पूरे इंदौर में इस बात की चर्चा हो रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि 15 अप्रैल से 45 वर्ष तक की उम्र वाले व्यक्ति कार्यालय में तभी प्रवेश कर सकते हैं जब उन्होंने वैक्सीन लगवा लिया हो। इसके लिए उन्हे टीका लगवाने का सार्टिफिकेट दिखाना होगा तभी कार्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। 

प्रतिबंध आवश्यक

कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सिनेशन के प्रति लोगों अभी भी गंभीरता नहीं दिख रही है। ऐसे में इस तरह के प्रतिबंध लगाना आवाश्यक हो गया है। यह बस जनता के हित के लिए ही किया जा रहा है। लोगों के इस निर्णय का सम्मान करते हुए उसे अपनाने की आवश्यकता है।

कोरोना का टीका लगवाना हर व्यक्ति के लिए आवाश्यक है। लोगों को यह जानकारी दी जा रही हैं। उसके बाद भी लोग बेपरवाह बने हुए हैं। सरकार की मंशा के अनुसार 45 वर्ष की उम्र वलों को टीका लग जाने के बाद उनसे कम उम्र वालों को भी टीकाकरण के लिए आदेश जारी किया जायेगा।

मास्क लगाने का हुआ था विरोध

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि पहले मास्क को लेकर रोको टोको का आदेश दिया गया था। लोगों ने पहले इसका विरोध किया था लेकिन बाद में लोगों ने इसे अपना लिया। अब लोग बिना कहे ही मास्क लगा रहे है। इसी तरह वैक्सिनेशन में भी हो रहा है।

Next Story