इंदौर

Accident : इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:08 AM GMT
Accident : इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना आष्टा के पगारिया हॉट के पास पर हुई। यहां एक्सयूवी गाड़ी पुल से टकरा गई।

गाड़ी में सवार 6 लोगों में से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में एक गम्भीर घायल हैं। मृतकों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 1 महिला है। मृतक भोपाल निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान भोपाल आनंद नगर निवासी अंकुश पिता हीरालाल उम्र 30 वर्ष, श्रद्धा पति अंकुश उम्र 28 वर्ष, अनुराग पिता हीरालाल उम्र 28 वर्ष और अंशिका पिता अंकुश उम्र 4 वर्ष तथा हिया पिता अंकुश उम्र 8 वर्ष के तौर पर की गई है जबकि घायल की पहचान राहुल के रूप में हुई। सभी आनंद नगर भोपाल के निवासी हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story