इंदौर

Lockdown का 9वा दिन 7 वी मौत : Indore में 65 वर्षीय महिला ने तोडा दम, अस्पताल से भागे मरीज ने पत्नी, बेटी सहित 15 को दिया संक्रमण

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
Lockdown का 9वा दिन 7 वी मौत : Indore में 65 वर्षीय महिला ने तोडा दम, अस्पताल से भागे मरीज ने पत्नी, बेटी सहित 15 को दिया संक्रमण
x
INDORE मप्र में गुरुवार को CORONA से 7वीं मौत हुई एमआरटीवी अस्पताल में भर्ती खजराना की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान

Lockdown का 9वा दिन 7 वी मौत : Indore में 65 वर्षीय महिला ने तोडा दम, अस्पताल से भागे मरीज ने पत्नी, बेटी सहित 15 को दिया संक्रमण

INDORE. मप्र में गुरुवार को CORONA से 7वीं मौत हुई। एमआरटीवी अस्पताल में भर्ती खजराना की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान माैत हो गई। महिला को सर्दी, खांसी बुखार के साथ ही सांस लेने में तकलीफ के बाद 29 मार्च को भर्ती किया गया था। उसकी ना तो कोई कॉन्टेक्ट हिस्ट्री सामने आई है, और ना ही कोई ट्रेवल हिस्ट्री। इसके पहले बुधवार रात आई रिपोर्ट से कोरोना संक्रमितों में 12 लोग और बढ़ गए। इसके साथ ही यह आंकड़ा 75 तक पहुंच गया। वहीं, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 98 हो गई है। इसमें जबलपुर 8, उज्जैन 6, भोपाल 4, ग्वालियर 2, शिवपुरी 2 और खरगोन का एक मरीज शामिल है।

बुधवार रात 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

एमजीएम मेडिकल कॉलेज लैब के मुताबिक, 63, तंजीम नगर में 21 और 22 वर्षीय दो युवक, 44 वर्षीय एक व्यक्ति। चंदन नगर गली नंबर 11 की 80 वर्षीय महिला। खजराना का 38 वर्षीय युवक। स्नेहलतागंज की 53 वर्षीय महिला। समाजवाद नगर के 50 वर्षीय पुरुष। उदापुरा के 50 वर्षीय पुरुष। इकबाल कॉलोनी के 54 वर्षीय पुरुष। अंबिकापुरी के 45 वर्षीय पुरुष। गांधी नगर का 38 वर्षीय युवक और मोती तबेला के 54 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीज सामने आने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने पांच और नए पते को एपिसेंटर घोषित करते हुए कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें मनोरमागंज, वल्लभ नगर, माणिकबाग कॉलोनी, तंजीम नगर और डी-टू पुलिस लाइन शामिल हैं। एमवाय में भर्ती 60 वर्षीय संक्रमित सोमवार देर भाग गया। सुबह पुलिस ने उसे उदापुरा में पकड़ा और भर्ती करवाया।

अस्पताल से भाग पहुंचा घर, छोटे से मकान में 16 लोग, कहां-कहां गया हो रही जांच तंजीम नगर के जिस घर के 9 लोगों में संक्रमण मिला है, वहां के 3 और सदस्यों में कोरोना पाया गया है। सभी 12 लोग परिवार के 42 वर्षीय पॉजिटिव (बेटे) के संपर्क में आए थे। 16 लोगों का यह परिवार दो मंजिला, लेकिन छोटे से मकान में रहता है। यह मरीज 28 मार्च को टीबी अस्पताल से यह कहकर भाग गया था कि वह कभी विदेश नहीं गया, उसे कोई बीमारी नहीं है। विभाग ने इसके संपर्क में आने वाले 54 लोगों को क्वारेंटाइन किया, उन्हीं में से 12 पॉजिटिव मिले। इसमें उसकी पत्नी, दो बेटियां, भाई और एक किरायेदार भी हैं।

54 लोगों को 20 किमी दूर किया क्वारेंटाइन

पहली बार जब इस व्यक्ति में संक्रमण का पता चला, तब विभाग यहां सर्वे करने पहुंचा था। इसमें प्राइमरी कॉन्टेक्ट (मरीज के सीधे संपर्क में आए) और सेकंडरी कॉन्टेक्ट वालों (जो कभी-कभार मिले) की सूची बनाई गई। जब इनके परिवार के पुरुष में संक्रमण मिला तो विभाग ने उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाल बाकी को क्वारेंटाइन किया। इन 54 लोगों को 20 किमी दूर असरावद खुर्द में रखा था। इनमें से जिन 9 को संक्रमण मिला है, विभाग अब इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाल रहा है। एमआर टीबी अस्पताल से भागे इस मरीज के दो पते मिले हैं, एक तंजीम नगर का और दूसरा कोयला बाखल का। अब स्वास्थ्य विभाग यह पता कर रहा है कि तब रातभर ये कहां-कहां गया और किनसे मिला। उन सभी की भी जांच की जाएगी।

संदिग्ध महिला की मौत, रिपोर्ट का इंतजार 15 दिन से बीमार लाल गली निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोरोना की शंका में उनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। एहतियातन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने बिना पीएम के शव परिजन को सौंप दिया।

मरकज में गए INDORE के दोनों लोगों के पते गलत निकले दिल्ली में निजामुद्दीन कॉलोनी की तब्लीगी मरकज में INDORE के दो कार्यकर्ताओं के शामिल होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम इनकी तलाश में जुटी है। दिल्ली से इनके नाम, पते प्रशासन को भेजे गए थे। जब इन पतों पर टीम पहुंची तो इनमें से कोई नहीं मिला। INDORE के दो लोगों के अलावा बुरहानपुर के 5 लोग थे, जिनमें से चार मिल गए।

कोरोना अपडेट

कुल पॉजिटिव 75 नए केस 12 कुल सैंपल 772 कुल मौत 07 बुधवार के सैंपल 98 निगेटिव 41 INDORE 66 बाहर 32 क्वारेंटाइन

675

देश में INDORE

दिल्ली 152 मुंबई 141 कासरगोड 121 INDORE 75 मप्र में में मृतकों की संख्या 7 हुई

24 मार्च - उज्जैन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मौत। 25 मार्च - इंदाैर के रानीपुरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा। 27 मार्च - उज्जैन में 34 साल के बैटरी व्यवसायी की मौत। इनकी रिपोर्ट मौत के दो दिन बाद पॉजिटिव आई। 29 मार्च - खरगोन के 62 वर्षीय बुजुर्ग की माैत। इनकी रिपाेर्ट मौत के दो दिन बाद आई 30 मार्च - INDORE के चंदन नगर की 49 वर्षीय जरीन बी ने दम तोड़ा। 30 मार्च - एमआर-9 की राजकुमार कॉलोनी के 41 वर्षीय युवक की मौत। 02 अप्रैल - खजराना के दादीनगर में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मौत।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story