इंदौर

Oxygen Level मेंटेन करने 67 वर्षीय दादाजी ने जमाया पीपल के पेड़ पर डेरा, हो रहे Viral

Oxygen Level मेंटेन करने 67 वर्षीय दादाजी ने जमाया पीपल के पेड़ पर डेरा, हो रहे Viral
x
Indore News: Oxygen Level मेंटेन करने 67 वर्षीय दादाजी ने जमाया पीपल के पेड़ पर डेरा, हो रहे Viral

इंदौर / Indore: कोरोन संक्रमण से आज लोगों के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। देश के लाखों लोगों को असमय जान से हांथ धोना पड़ा। कोरोना काल के दौरान सबसे अधिक आवश्यकता आक्सीजन की पड़ी। लेकिन ऐसे मे इंदौर के एक 67 वर्षीय राजेंद्र पाटीदार ने अपना ऑक्सीजन लेबल मेंटेन रखने एक नायाब तरीका अपनाया। जबकी उनका उनका आक्सीजन लेबल 99 के करीब है। फिर भी वह अपने घर के पास लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ जाते हैं। वही योग करते हैं। कोरोना काल मेें वह लोगों को बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे जीवन का मुख्य स्रोत आक्सीजन है और यह हमें पेडों से मिलता है।

अक्सीजन के लिए सरकार हुई परेशान

जब देश आक्सीजन की समस्या से जूझ रहा था ऐसे में सरकार और प्रशासन ने मिलकर ऐसी चेन विकसित की। जिससे देश के कोने-कोने में रेल की सहायता से आक्सीजन पहुंचाया जाने लगा। अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाये जाने लगे। नेता तथा समाज सेवक आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने दान और सहयोग से अस्पताल में सहयोग कर रहे हैं।

पेड़ पर करते हैं योगा

इंदौर के रहने वाले राजेन्द्र पाटीदार का कहना है कि जब शहर में कोरोना के रोगी बढने लगे आक्सीजन की कमी से सब परेशान दिखे। ऐसे में राजेन्द्र पाटीदार ने पीपल के पेड का सहारा लिया और वह इस उम्र में भी तेजी के साथ पेड पर चढ़ जाते हैं। वही एक कुर्सी फंसाकर आसन जमाते हैं और योग कर पर्याप्त आक्सीन लेते हैं।

पेडों की रक्षा से जीवन की रक्षा

राजेन्द्र पाटीदार का कहना है कि पीपल के पेड पर चढकर योग करने का मतलब है कि लोगों को पेडों के महत्व का पता चले। पेड हमें फ्री में आक्सीजन दे रहे है। इनकी रक्षा हमें करनी चाहिए और निरंतर पेड़ लगाने चाहिए।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story