
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- इंदौर
- /
- इंदौर में 6 साल के...
इंदौर में 6 साल के बच्चे की किडनैपिंग के बाद हत्या: कांग्रेस नेता के बेटे का अपहरण कर मांगी थी 4 करोड़ फिरौती, मामला पुलिस तक पहुंचा तो मौत के घाट उतार दिया

Kidnapping and Murder Case in Indore: इंदौर. मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के महू शहर में किडनैपिंग और हत्या का मामला सामने आया है. एक 6 वर्षीय बच्चे को किडनैप कर आरोपितों ने मौत के घाट उतार दिया. अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिजनों से 4 करोड़ की फिरौती मांगी थी. लेकिन पुलिस के पास मामला जाने से डर की वजह से उन्होंने बच्चे को मौत की नींद सुला दिया. मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 18-19 वर्ष बताई जा रही है.
मामला इंदौर जिले के महू के किशनगंज थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जीतेन्द्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हरषु की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. आरोपितों ने बेटे के एवज में 4 करोड़ की फिरौती की मांग रखी थी.
मृतक बच्चे हरषु के पिता जीतेन्द्र सिंह चौहान का खदान का काम है. पुलिस के मुताबिक़ परिवार के लोगों ने ही अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है.
पुलिस ने बताया कि हरषु का अपहरण रविवार की शाम लगभग 6 बजे हुआ. उस वक़्त हरषु घर के पास था. इसके बाद पुलिस को बलवाड़ा के पास बाईग्राम में बच्चे का शव मिला है.
मामले की छानबीन शुरू हुई तो रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV फुटेज मिलें, जिसमें वह जाता हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले थें. किसनगंज थाने के अलावा खरगोन पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि फिरौती मांगने के बाद अपहरणकर्ताओं को जानकारी लग गई थी कि मामला पुलिस तक पहुँच चुका है. इस वजह से डर के चलते अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की ह्त्या कर दी. सिविल अस्पताल के CMO डॉ हंसराज के मुताबिक़ ह्त्या करीब रात 10 बजे बच्चे के मुंह में कपड़ा डाल कर नाक बंद कर की गई है. news updating...
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




