इंदौर

मध्य प्रदेश की इन 10 नदियों में विसर्जित होंगी पूर्व पीएम वाजपेयी की अस्थियां

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:59 AM GMT
मध्य प्रदेश की इन 10 नदियों में विसर्जित होंगी पूर्व पीएम वाजपेयी की अस्थियां
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां मध्य प्रदेश की दस प्रमुख नदियों में विसर्जित की जाएंगी। इससे पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में वाहनों में उनके अस्थि कलश रख ‘कलश यात्राएं’ निकाली जाएंगी।
भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने मंगलवार को बताया कि नौ कलश यात्रा भोपाल में भाजपा मुख्यालय से, जबकि दसवीं वाजपेयी जी के जन्म स्थान ग्वालियर से निकाली जाएगी। दस में से एक अस्थि कलश को बुधवार को नर्मदा नदी में प्रवाहित किया जाएगा, जबकि बाकी नौ गुरुवार को प्रवाहित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के अस्थि कलश बुधवार को भोपाल लाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दोपहर में अस्थि कलश लेकर होशंगाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां नर्मदा में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। इसके अलावा गुरुवार को ग्वालियर में चंबल, गुना जिले में पार्वती, उज्जैन में शिप्रा, बुरहानपुर में ताप्ती, रीवा में सोन नदी, ओरछा में बेतवा, छिंदवाड़ा में पेंच, दतिया में सिंध और पन्ना की केन नदी में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रदेश के सभी दलों के राजनीतिक नेता पहुंचे हुए हैं।
23 से दस कलश यात्राएं निकलेंगी
नर्मदा नदी- होशंगाबाद- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी होते हुए नर्मदा तट होशंगाबाद पहुंचेगी। पार्वती नदी- चाचौड़ा- बैरसिया, नरसिंहगढ़, पचौर, सारंगपुर, शाजापुर, आगर, सुसनेर, जीरापुर, खिलचीपुर, राजगढ़, ब्यावरा होते हुए चाचौड़ा पहुंचेगी। यात्रा में मंत्री रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, सांसद मनोहर ऊंटवाल शामिल होंगे।
क्षिप्रा नदी- उज्जैन- यह यात्रा सीहोर, देवास, इंदौर होते हुए क्षिप्रा तट उज्जैन पहुंचेगी। यात्रा में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, मंत्री पारस जैन, सुदर्शन गुप्ता एवं बंशीलाल गुर्जर शामिल होंगे।
ताप्ती नदी- बुरहानपुर- यह यात्रा मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, रहटी, खातेगांव, खंडवा होते हुए बुरहानपुर पहुंचेगी। इस यात्रा में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मंत्री अर्चना चिटनीस, मंत्री अंतरसिंह आर्य एवं जीतू जिराती शामिल होंगे।
सोन नदी- रीवा- यह यात्रा बरेली, पिपरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल, सीधी होते हुए रीवा पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, अजयप्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, शरतेन्दु तिवारी शामिल होंगे।
बेतवा नदी- ओरछा- यह यात्रा विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ होते हुए ओरछा पहुंचेगी। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, मंत्री गोपाल भार्गव, गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद प्रहलाद पटेल, प्रदीप लारिया एवं दशरथ सिंह शामिल होंगे।
पेंच नदी-छिंदवाड़ा- यह यात्रा सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवाड़ा, लखनादौन, छपारा, सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए परासिया पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, शरद जैन, पार्टी के प्रदेश मंत्री कन्हाईराम रघुवंशी, वीरेन्द्र फौजदार शामिल होंगे।
सिंध नदी- दतिया- यह यात्रा शिवपुरी, सिरसौद, करेरा, दिनारा होते हुए दतिया पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लालसिंह आर्य,रुस्तम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे।
केन नदी- पन्ना- यह यात्रा रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी होते हुए पन्नाा पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद कैलाश सोनी, सदानंद गोड़बोले, शशांक श्रीवास्तव, बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल होंगे।
चम्बल नदी- यह यात्रा ग्वालियर से शुरू होकर चम्बल नदी तक जाएगी। गोवा में 24 को विसर्जित की जाएंगी पणजी। गोवा की मांडोवी और जुआरी नदी में 24 अगस्त को पूर्व पीएम वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित होंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने मंगलवार को बताया, ‘मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मांडोवी, जबकि सांसद नरेंद्र सवाईकर जुआरी नदी में अस्थियों को विसर्जित करेंगे।
तमिलनाडु में छह जगहों पर होगा विसर्जन चेन्नई। तमिलनाडु में छह जगहों पर अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित होंगी। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसै सौंदरराजन ने बताया कि रविवार को पूर्व पीएम की अस्थियों को चेन्नई में समुद्र, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, श्रीरंगम में कावेरी नदी, मदुरै में वैगाई और ईरोड में भवानी नदी में विसर्जित किया जाएगा।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story