इंदौर

कांग्रेस के इस नेता ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने दी आत्महत्या करने की धमकी, आज शाम 7 बजे एयरपोर्ट पर....: MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:12 AM GMT
कांग्रेस के इस नेता ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने दी आत्महत्या करने की धमकी, आज शाम 7 बजे एयरपोर्ट पर....: MP NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर. कांग्रेस के एक नेता ने आज मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में आत्महत्या करने की धमकी दी है। आरोप है कि भाजपा के शासन में उन पर आधा दर्जन फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन उन्होंने कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा। अब सरकार आने पर भी भूमाफिया महिला व उसके परिवार षड्यंत्र रचा जा रहा है।

कांग्रेस नेता अशोक जायसवाल ने घोषणा की है कि वे आज शाम 7 बजे एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री कमल नाथ की अगवानी कर अपनी पीड़ा बताएंगे। बाद में वे परिसर में ही घासलेट डालकर आत्महत्या करेंगे। कहना है कि भूमाफिया भागवंती पाणेरी उर्फ भागवंती जायसवाल, उसकी बेटी सपना व बेटे आनंद के अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचर से वे त्रस्त हैं।

इतनी सेवा के बाद भी मजबूर हूं

42 साल तक कांग्रेस की तन मन धन से सेवा की है। १३ लोकसभा, १५ विधानसभा के चुनाव में काम किया तो ३ बार नगर निगम का चुनाव लड़ा। पुलिस ने चुनाव में बंदुकें तानी, लेकिन वे पीछे नहीं हटे। पार्टी के लिए लाखों रुपए खर्च किए। साध्वी ऋतुंभरा देवी की भडक़ाऊ कैसेट जलाई तो ७ बार राजनीतिक जेल यात्रा की। इंदौर से लेकर दिल्ली तक न्याय रथ बनाकर अन्ना हजारे का विरोध किया। इतनी सेवा करने के बाद भी ६२ साल की उम्र में मुझे आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पाणेरी परिवार ने मुझ पर ६ झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए। भाजपा नेताओं का उन्हें सरंक्षण प्राप्त था। अब जब सरकार आई तो कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा जा रहा है। ऐसे में आत्महत्या ही एक विकल्प बचता है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story