Health

Zucchini Ke Fayde In Hindi: जुकिनी के फायदे जान रह जाएंगे हैरान, बच्चों को अवश्य खिलाएं

Zucchini Ke Fayde In Hindi
x

Zucchini Ke Fayde In Hindi

Zucchini Health Benefits For Kids In Hindi: बच्चों के खानपान का खयाल रखने के लिए डाक्टरों द्वारा अक्सर कहा जाता है.

Zucchini Khane Ke Fayde Hindi Me: बच्चों के खानपान का खयाल रखने के लिए डाक्टरों द्वारा अक्सर कहा जाता है। लेकिन इस ओर कई बार माता पिता ध्यान नहीं देते हैं और बच्चों की पसंद का भोजन देते हैं। जिससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पडता है। क्योंकि आज के बच्चे ज्यादातर फास्टफूड खाना पसंद करते हैं। वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आज बच्चों के खानपान में हम एक ऐसी सब्जी के बारें में बात करने जा रहे हैं जिसे पोषक तत्वों (Baccho ko Zucchini khilane ke Fayde In Hindi) का खजाना कहा गया है। इस सब्जी का नाम जुकिनी है।

जुकिनी में कौन से पोषकतत्व पाये जाते हैं ?

जानकारों की माने तो जुकिनी में विटामिन सी, विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम तथा फासफोरस पाया जाता है। साथ ही यह फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स की मदद से शरीर की कई परेशानियां दूर रहती हैं। शरीर में होने वाली कई तरह की बीमारियों से जुकिनी हमारी रक्षा करती है। इसलिए इसका नियमित तौर पर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदाय है।

जुकिनी में पायेजाने वाले तत्वों की मात्रा

बताया गया है कि 100 ग्राम जुकिनी में 124 ग्राम न्यूट्रिएंशन पाए जाते हैं। जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स 4.2 ग्राम, कैल्शियम 18.6 मिलीग्राम, मैग्नीशियम 21.1 मिलीग्राम, प्रोटीन 1.5 ग्राम, डायटरी फाइबर 1.4 ग्राम, विटामिन सी 21.1 मिलीग्राम पाया जाता है।

इस तरह बच्चों को खिलाएं जुकिनी

जुकिनी का सेवन बच्चे, जवान तथा बुजुर्ग व्यक्ति भी कर सकते है। इसे सीधे सब्जी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसे अगर छोटे बच्चों के आहार में शामिल करना है ते इसे उबालकर इसके रस को भोजन में शामिल करें।

इसमें पर्याप्त पोषकतत्व होने की वजह से इसका बच्चों को सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। जैसे बच्चों की पाचन क्रिया इसे पाचाने में समर्थ होती जाये डोज बढाते जायें।

Next Story