
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Health
- /
- World Heart Day 2021:...
World Heart Day 2021: 'दिल से न करें खिलवाड़', एक्सपर्ट्स से जानिए वो 10 बातें, जो आपको हृदय रोगों से बचा सकती हैं

World Heart Day 2021: आज विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को पूरी दुनिया में हृदय रोगों (Heart Deseases) के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। सिर्फ भारत की बात करें तो हर 10 में से 3 व्यक्ति हृदय रोग का शिकार हो रहा है। पिछले 5 सालों में भारत में हार्ट अटैक के मामले 53 फीसदी तक बढ़ गए हैं। जिनमें 33 फीसद तक युवा वर्ग भी इस गंभीर बिमारी का शिकार हो रहा है।
भारत के पंजाब, तमिलनाडु और हरियाणा में सबसे अधिक हृदय रोगों के मामले सामने आ रहें हैं, जबकि सबसे कम मरीज मिजोरम, अरुणांचल प्रदेश और मेघालय में मिल रहें हैं। आइये एक्सपर्ट्स से जानते हैं वे 10 बातें, जिन्हे अगर आपने ध्यान में रखा तो हृदय रोगों से न सिर्फ दूर रह सकते हैं, बल्कि अपने बेशकीमती दिल की अच्छी तरह से देखभाल भी कर सकते हैं।
डॉ. एसके त्रिपाठी, डीएम (कार्डियोलॉजी), सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रीवा के अनुसार विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाने का प्रमुख उद्देश्य लोगों में हृदय रोग की जागरूकता फैलाना और इसके बचाव तथा उपचार के बारे में बताना है। दुनिया भर में 520 मिलियन हृदय रोग (Heart Disease) के मरीज है इनमे से 18.6 मिलियन लोग हर साल मृत्यु के शिकार हो जाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट Dr. S.K. Tripathi के अनुसार अगर हम नियमित व्यायाम करें, खान पान में हरी सब्जियों, फलों और होल ग्रेंस का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और फैट युक्त, मीठे और ज्यादा नमक वाली चीजों और फास्ट फूड का इस्तेमाल कम से कम करें तो 80 प्रतिशत लोग हृदय रोगी बनने से खुद को बचा पाएंगे।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा है कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, अल्कोहल हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, इनका तुरंत परित्याग करना चाहिए। ये न सिर्फ हृदय बल्कि शरीर के सारे अंगों को प्रभावित करते हैं।
टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल से हमारी लाइफ से फिजिकल एक्टिविटी दिनो दिन कम होती जा रही है, उदाहरण के तौर पर जिन चीजों के लिए हमे भागना पड़ता था वो सारी चीजें फोन से सुलभता से उपलब्ध हो जाती हैं जिसके कारण कम कैलोरी खर्च होती है और बची हुई कैलोरी फैट के रूप में शरीर में और हृदय में जमा होती रहती है जोकि हार्ट अटैक (Heart Attack) का कारण बनती है।
बात मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र की करें तो इस क्षेत्र में हृदय रोगों के इतने ज्यादा मरीज हैं की कभी कभी सुपर स्पेशलिटी के बेड कम पड़ जाते हैं, इनमे 20 साल से लेकर 95 साल के मरीज हृदय के गंभीर बीमारी से भर्ती होते हैं। अगर समाज को सही तरीके से जागरूक किया जाय तो इनमे से ज्यादातर लोगों को हृदय रोगी बनने से बचाया जा सकता है।
जानिए वो 10 बातें, जिन्हे ध्यान में रखकर आप हृदय रोगों से खुद को बचा सकते है
- फास्ट फूड, ज्यादा तली और घी से बनी चीजों से परहेज करें।
- प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करें।
- सारे व्यसनों (तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब) का सम्पूर्ण परित्याग करें।
- ज्यादा से ज्यादा फल, हरी सब्जियों और स्प्राउट्स का इस्तेमाल करें।
- डिब्बा बंद जूसेज और कोक, पेप्सी इत्यादि से बचें इनकी जगह ताजे फल का इस्तेमाल करें।
- मीठी चीजों का इस्तेमाल कामसेकम करें।
- नमक का इस्तेमाल दिनभर में 5 ग्राम से ज्यादा न करें।
- प्रतिदिन दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन (Meditation) करें।
- अगर आप शुगर, बीपी या थायराइड के मरीज हैं तो समय समय पर डॉक्टर को दिखाएं और इनको कंट्रोल में रखें।
- सीने में तेज दर्द होने, घबराहट या पसीना आने, सांस फूलने, चक्कर, बेहोशी आने या थोड़ी एक्टिविटी में ही थक जाने पर तुरंत हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) से संपर्क करें।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




