Health

Winter Health Tips: सर्दी के दिनों में दूध के साथ करें इसका सेवन, शरीर होगा मजबूत, कई रोगों के करेगा कंट्रोल

Winter Health Tips
x
Winter Health Tips: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। देश के कई प्रांतों में गुलाबी ठंड का असर तो कहीं तेज ठंड में पड़ने लगी है।

Winter Health Tips: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। देश के कई प्रांतों में गुलाबी ठंड का असर तो कहीं तेज ठंड में पड़ने लगी है। ठंड के दिनों में स्वास्थ्य की देखभाल कुछ ज्यादा ही करनी पड़ती है। लेकिन शरीर की देखभाल में खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। आज हम दूध के साथ एक ऐसे सूखे मेवे का उपयोग करना बताएंगे जो शरीर को सर्दी के दिनों में मजबूती प्रदान करता है। इसका सेवन बच्चे, बूढ़े और जवान सभी कर सकते हैं। आइए जाने क्या है वह मेवा।

मखाने का करें सेवन

मखाना का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह सूखे मेवे में बहुत ही बढ़िया और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। मखाना ज्यादा महंगा भी नहीं मिलता। इसका उपयोग हर अमीर और गरीब कर सकता है।

पाए जाने वाले पोषक तत्व

स्वास्थ्य के जानकारों की माने तो मखाना में प्रोटीन, कैल्शियम विटामिन जैसे हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर मखाने का सेवन दूध के साथ किया जाता है तो इसके चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलते हैं। क्योंकि दूध में कैल्शियम विटामिन प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें मखाने का पाउडर मिलाकर सेवन करने से स्वस्थ और मजबूत काया प्राप्त होती है।

इन रोगों में है असरदार

मखाना में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है। इस वजह से शुगर रोगी इसका दूध के साथ सेवन करें तो ब्लड में शुगर की मात्रा कंट्रोल रहती है। साथ ही शरीर को पुष्ट होता प्रदान करता है।

हड्डी को मजबूत करना है तो इसके लिए मखाना पाउडर और दूध का सेवन सबसे बेस्ट बताया गया है। बढ़ती उम्र में इसका इस्तेमाल बच्चों के लिए काफी हितकर है। जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती है।

मखाना पाउडर और दूध का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है। शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। थकान का नामोनिशान ही मिट जाता है। सर्दी के दिनों में इसका सेवन शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखता है।

मजबूत पाचन तंत्र के लिए भी मखाना पाउडर और दूध का सेवन बहुत कारगर है। अगर पाचन क्रिया कमजोर है तो सूखे मेवे में मखाना पाउडर का सेवन दूध के साथ करने पर शरीर को मजबूती मिलती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस उपाय को प्रयोग में लाने से पहले विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story