Health

Winter Food Tips: सर्दियों में स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल, रोज करें इन चीजों का सेवन

Winter Food Tips
x
Winter Food Tips: सर्दियों में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में हमें अपने खान पान पर ध्यान देना चाहिए। आइये जानते हैं शर्दियों में क्या खाना चाहिए..

Winter Food Tips: सर्दी के दिनों में हमें अपने शरीर की बेहतर देखरेख करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आवश्यक है के हम अपने खाने में कुछ ड्राई फूड्स शामिल करें। ड्राई फूड्स का सेवन शरीर को मजबूती प्रदान करने के साथ ही सर्दियों में शरीर के रूखेपन को कम करता है। साथ ही हमारे मस्तिष्क का भी विशेष ख्याल ड्राई फूड्स के माध्यम से होती है। आइए जाने कुछ ऐसे ड्राई फूड के बारे में जिनका सेवन शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही इनका सेवन कैसे करना है इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

1. खसखस


खसखस हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी खाद्य पदार्थ है। भीगी हुई खसखस खाली पेट एवं दिमाग में तरावट लाती है। सुबह-सुबह खसखस का सेवन दिन भर के लिए ताजगी बनाए रखने में काम करता है। हम चाहे तो खसखस का सेवन दूध के साथ क्या आप बादाम के हलवे के साथ कर सकते है।

2. काजू


काजू कैलोरी से भरा हुआ एक ऐसा ड्राई फूड है जिसका सेवन करने से शरीर को काफी सारे पोषक तत्व एक साथ प्राप्त हो जाते हैं। काजू हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ ही पूर्व ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।

3. बादाम


आमतौर पर बादाम का सेवन सर्दी के दिनों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दी के दिनों में बादाम का सेवन हितकर माना गया है। बादाम को बुद्धिवर्धक माना गया है। इसका सेवन रात भर पानी में भिगोकर सुबह करना चाहिए।

4. अखरोट


अखरोट में फाइबर, विटामिन ए और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। प्रतिदिन अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक कहा गया है। कहा तो यहां तक जाता है कि सर्दी के दिनों में एक अखरोट का सेवन करना चाहिए।

5. दूध


दूध शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी है। एक अकेला ऐसा पेय पदार्थ है जिसमें संपूर्ण पोषक तत्व मौजूद हैं। सर्दी के दिनों में दूध का सेवन शरीर के लाभप्रद माना गया है। सर्दी के दिनों में दूध में केसर मिलाकर लिया जा सकता है। ठंड से बचने के लिए दूध में हल्दी, अदरक, अंजीर, खजूर, डालकर सेवन करना चाहिए।

6. हरी सब्जियां


हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। पर्याप्त पोषण के साथ ही आंतरिक शक्ति प्रदान करता है। ठंड के समय सब्जियों का उत्पादन और कीमत भी कम रहती है ऐसे में सब्जियों का भरपूर उपयोग करना चाहिए। यहां हमारे शरीर को पुष्टता प्रदान करते हैं।

7. गजक


गुड और तिल को मिलाकर गजक बनाया जाता है। गुड में आयरन और फास्फोरस की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती है वही दिल में कैल्शियम और बसा होता है। इससे ठंड के समय अत्यधिक कैलोरी प्राप्त होती है। इसलिए गजक हमारे स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभप्रद है।

8. शहद


शहद एक प्राकृतिक रूप से मिलने वाला एंटीबायोटिक है इसके औषधि गुण सर्दी के समय सेहत की बेहतर देखरेख करते हैं। ऐसे में सर्दी के दिनों में शहद का सेवन दूध में मिलाकर किया जा सकता है।

9. साबुत अनाज

साबूत अनाज से हमारा मतलब है चना, गेहूं, मूंग, सोयाबीन जैसे अनाज को बिना पकाए ग्रहण किया जाए। इसके लिए इन अनाजों को रात के समय पानी में भिगो देना चाहिए। हो सके तो इन्हें अंकुरित कर लें। इसके पश्चात इसका सेवन करें। यह शरीर को अत्याधिक उर्जा देने का कार्य करते हैं।

10. पिंड खजूर


सर्दी के दिनों में मिलने वाला पिंड खजूर स्वास्थ्य वर्धक बलवर्धक एवं बुद्धिवर्धक होता है। यह हमारे शरीर के पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। पिंड खजूर में मिनरल्स और विटामिन पाया जाता है। ठंड के दिनों में प्रतिदिन 20 से 25 ग्राम पिंड खजूर का सेवन पर्याप्त माना गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story