Health

प्रेगनेंसी के दौरान इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

प्रेगनेंसी के दौरान इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
x
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। प्रेगनेंसी का शुरुआती समय और प्रेगनेंसी का आखिरी समय बहुत ज्यादा नाजुक होता है।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। प्रेगनेंसी का शुरुआती समय और प्रेगनेंसी का आखिरी समय बहुत ज्यादा नाजुक होता है। बच्चे का संपूर्ण विकास हो इसलिए अपने खान-पान और दवाओं पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। रेगुलर चेकअप के द्वारा यह पता चलता है कि बच्चे का विकास सही हो रहा है या नहीं। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, और तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में

जब पेट में बार बार महसूस हो सिकुड़न

कभी कभी पेट में गर्भावस्था के दौरान खिंचाव महसूस होता है जो साधारण होता है। यह खिंचाव अधिकतर उस समय महसूस होता है जब डिलीवरी का समय नजदीक होता है। लेकिन यह सिकुड़न कभी-कभी ही महसूस होता है, लेकिन अगर आपको 1 घंटे में चार या पांच बार से ज्यादा पेट में संकुचन महसूस हो तो यह प्रीमेच्योर डिलीवरी का संकेत हो सकता है ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

बच्चे का मूवमेंट ना महसूस होना

प्रेगनेंसी के तीसरे और चौथे महीने में बच्चा मूवमेंट करने लगता है इसलिए डॉक्टर सलाह देती है बच्चे की पर ध्यान देने की। 28 हफ्ते बाद बच्चा इतना एक्टिव हो जाता है कि दिन में तीन से चार बार आपको उसकी हलचल महसूस होती है। अगर आपको लग रहा है कि बच्चा कम मूवमेंट कर रहा है या बिल्कुल मूवमेंट नहीं कर रहा तो तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं।

पेट में ज्यादा दर्द होना

गर्भावस्था के दौरान पेट की मांसपेशियों में अधिकतर दर्द बना रहता है और महिलाओं को कभी-कभी कब्ज की समस्या भी हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें दर्द महसूस होता है। लेकिन अगर दर्द बहुत ज्यादा हो और अचानक से हो तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है तुरंत ही डॉक्टर के पास जाएं।

ब्लीडिंग होना

Pregnancy के दौरान थोड़ी बहुत ब्लीडिंग होना सामान्य बात है लेकिन अगर ब्लीडिंग ऐसी हो रही है जैसे कि पीएस के दौरान होती है तो आपके क्लास इंटर में कोई दिक्कत हो सकती है। ब्लीडिंग की समस्या होने पर बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

Next Story