करेले का जूस बालों में लगाने से मिलते है ये जबदस्त फायदे

Manoj Shukla
18 Aug 2021 3:11 PM GMT
These amazing benefits are available by applying bitter gourd juice in the hair
x

करेला जूस सांकेतिक फोटो 

करेला स्वाद में कड़वा होता हैं। शायद इसीलिए ज्यादातर लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेंमंद हैं। आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है।

Karela juice : करेला स्वाद में कड़वा होता हैं। शायद इसीलिए ज्यादातर लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेंमंद हैं। आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है।इसका उपयोग सब्जियों, कलौजी, जूस आदि के रूप में किया जाता हैं। लेकिन आज हम इसके खाने के नहीं बल्कि इसके जूस के उपयोग के बारे में बताएंगे। जिसे जानकार हम यह यकीन कह सकते है कि आप खुश होंगे। करेला का जूस बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह बालों की कई समस्याओं को दूर करता हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं करेला के जूस का स्वास्थ्य लाभ।

बालों को देता है शाइन

करेला में कई तरह के विटामिन एवं कैल्शियम, मैग्नीशियम, जस्ता, फास्फोरस पाया जाता है। जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रिपोर्ट्स की माने तो करेले का जूस बालों के लिए बेहद लाभकारी हैं। यह बालों में चमक लाने का काम करता हैं। करेले के जूस को निकालकर बालों में लगा लें। जब इस जूस को आपका सिर अच्छी तरह से सोख लें, तो इसे साफ पानी से धुल लें। ऐसा करने से आपको पहले ही दिन से असर दिखने लग जाएगा।

झड़ते बाल से दिलाए मुक्ति

करेला झड़ते बालों को रोकने में काफी कारगर हैं। बस आपको करेले के जूस को चीनी में मिलाकर अच्छी तरह से बालों में लगाना हैं। करेले का जूस आपके बालों की जड़ों से मजबूत करता हैं। नतीजा यह मिलेगा कि धीरे-धीरे आपके बाल झड़ना कम हो जाएंगे।

डैंड्रफ से राहत

बालों में डैंड्रफ होना आम बात हैं। कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। इन डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट का यूज करते हैं। लेकिन करेला आपको इससे निजात दिला सकता हैं। बस आपको करना क्या है कि करेले की स्लाइस लेनी है और बालों में रब करनी हैं। इसके बाद करेले का जूस आपको बालों में लगा लेना है। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक करने से आपके बाल से डैंड्रफ गायब हो जाएंगा।

सफेद बालों से बचाएं

आजकल दूषित खान-पान के चलते कई लोगों के समय से पहले ही बाल पक जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो करेले का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं। यह सफेद होते बालों को रोकने का काम करेगा। ऐसे में आपको करेले का ताजा जूस निकालकर अपने बालों में लगा लेना हैं। ऐसा नियमित करने से आपके सफेद होते बाल रूक जाएंगे।

तो फेंड्स हैं करेला बेहद काम की चीज। यह आसानी उपलब्ध भी हो जाता है और इसमें ज्यादा आपको मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं।

Next Story